{"_id":"5d6d84638ebc3e93d228eca3","slug":"taliban-car-bomb-attack-in-kabul-kills-at-least-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देर रात जोरदार धमाका, 16 की मौत, 100 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देर रात जोरदार धमाका, 16 की मौत, 100 घायल
Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाजों के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं।यह हमला ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के मुताबिक यह धमाका ग्रीन विलेज के करीब हुआ। यह एक बड़ा परिसर है जहां राहत सहायता एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय बने हैं।
विज्ञापन
फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फारामेर्ज ने कहा कि धमाका कार बम का प्रतीत होता है। हालांकि, कुछ अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि यह एक बड़ा ट्रक बम था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,‘पुलिस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है,हम और सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’
हमले से कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान के मुख्य टीवी चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने अमेरिकी दूत ज़लमय खलीलजाद के साथ एक साक्षात्कार प्रसारित किया था, जिसमें वह इस्लामी चरमपंथी संगठन तालिबान के साथ एक संभावित समझौते पर चर्चा कर रहे थे। इसमें उन्होंने कहा कि अगर समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति बनती है तो हम अफगानिस्तान के पांच सैन्य ठिकानों से 135 दिनों के भीतर अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर देंगे।