फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban Bans Voice of America in Afghanistan for One side Broadcasts in Europe Read More

Afghanistan: तालिबान ने ‘वॉयस ऑफ अमेरिका' का प्रसारण रोका, पत्रकारिता के सिद्धांतों के उल्लंघन का लगाया आरोप

Fri, 02 Dec 2022 10:09 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, काबुल
एएनआई, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 02 Dec 2022 10:09 AM IST
सार

वॉयस ऑफ अमेरिका (Voice of America) और आरएफई अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं। हालांकि, वे संपादकीय स्वतंत्रता का दावा करते हैं। लेकिन अब तालिबान ने पत्रकारिता के सिद्धांतों के उल्लंघन के आरोप में इसपर बैन लगा दिया है।
 

विज्ञापन
Taliban Bans Voice of America in Afghanistan for One side Broadcasts in Europe Read More
तालिबान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

तालिबान ने गुरुवार को अमेरिकी सरकार की आधिकारिक प्रसारण सेवा ‘वॉयस ऑफ अमेरिका' (VOA) तथा रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी के एफएम रेडियो के प्रसारण पर रोक लगा दी है। तालिबान ने प्रसारण रोकने के पीछे की वजह पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन न करना बताया है। बता दें कि वॉयस ऑफ अमेरिका (Voice of America) और आरएफई अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं। हालांकि, वे संपादकीय स्वतंत्रता का दावा करते हैं।अफगानिस्तान में सूचना और संस्कृति मंत्रालय के लिए प्रसारण की देखरेख करने वाले अब्दुल हक हम्माद ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिकी कब्जे के बाद प्रसारण शुरू करने वाले रेडियो लिबर्टी (आरएल) को पत्रकारिता के नियमों का पालन न करने के कारण 13 प्रांतों में बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वॉइस ऑफ अमेरिका पर प्रतिबंध एक दिसंबर से प्रभावी
इस बीच, VOA के अधिकारियो ने  भी पुष्टि करते हुए बताया कि अफगान सूचना और संस्कृति मंत्रालय के एक नए निर्देश ने VOA के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो एक दिसंबर से प्रभावी है। वॉइस ऑफ अमेरिका टेलीविजन कार्यक्रम, जिसे आशना टीवी के नाम से जाना जाता है, जो पहले टोलो टीवी, टोलोन्यूज और लैमर टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया था, इस साल 27 मार्च को अफगानिस्तान में अधिकारियों द्वारा निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed