{"_id":"615178f181dce9443929e58b","slug":"taliban-ban-on-beard-shaving","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: दाढ़ी बनाने पर लगाई पाबंदी, सैलूनों के बाहर चिपकाए गए नोटिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: दाढ़ी बनाने पर लगाई पाबंदी, सैलूनों के बाहर चिपकाए गए नोटिस
Mon, 27 Sep 2021 01:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:25 PM IST
सार
सत्ता पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान के लोगों को राहत देने की बात कहने वाले तालिबान ने पूरी तरह इस्लामिक कानून लागू कर दिया है। अब यहां महिलाओं पर ही नहीं पुरुषों पर भी पाबंदियां लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
तालिबान: दाढ़ी बनाने पर लगाई पाबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद बयान दिया था कि वह पहले की तरह शासन नहीं चलाएगा। लोगों को छूट दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। वहां फिर से 1996 से 2001 वाला कट्टर इस्लामिक शासन लौट आया है। अब तालिबान ने अफगानिस्तान के सैलूनों को नया फरमान सुनाया है। इसके तहत उन्हें किसी की भी दाढ़ी काटने से मना किया गया है। नए नियम के तहत उन्हें इस्लामिक कानून के तहत ही पुरुषों की दाढ़ी या बाल बनाने होंगे।
विज्ञापन
लगाए नोटिस, शिकायत का अधिकार नहीं
कुछ मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान की ओर से हेलमंत प्रांत के सैलूनों में इस तरह के नोटिस भी लगा दिए गए हैं। सैलून संचालकों से कहा गया है कि वे अमेरिकी स्टाइल में बाल व दाढ़ी काटना बंद करें और इस्लामिक नियमों का पालन करें। आगे लिखा है कि इस नोटिस के खिलाफ शिकायत का अधिकार नहीं है। इसके अलावा अफगानिस्तान के अन्य इलाकों से भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। वहां भी तालिबान लड़ाके सैलूनों पर जाकर नया फरमान सुना रहे हैं।
विज्ञापन
तालिबानी हुकूमत के बाद मिली थी क्लीन शेव की अनुमति
1996 से 2001 के शासन के दौरान तालिबान ने कट्टर इस्लामिक कानून का पालन करवाया था। लेकिन सत्ता जाने के बाद वहां नियमों में छूट दी गई। सैलूनों को किसी भी स्टाइल से बाल या दाढ़ी काटने की आजादी थी, यहां तक कि पुरुष क्लीन शेव भी कर सकते थे। लेकिन एक बार फिर से वहां पर पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने का फरमान सुनाया गया है।
विज्ञापन