फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban attacks increased in Afghanistan after arrival of the American envoy

अफगानिस्तान: अमेरिकी दूत के आते ही बढ़े तालिबानी हमले, हाजरा समुदाय को बना रहे निशाना

Mon, 12 Nov 2018 12:39 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Taliban attacks increased in Afghanistan after arrival of the American envoy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डोन

अफगानिस्तान में आए दिन तालिबानी हमले होना कोई नई बात नहीं है। जिसके कारण यहां के नागरिक भी खौफ की जिंदगी जी रहे हैं। अब खबर आई है कि तालिबान के हमले अफगानिस्तान में तब से और भी तेज हो गए हैं, जब से अमेरिकी दूत वहां लौटे हैं।


loader

अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद के लौटने के बाद गजनी के जगहोरी जिले में आतंकियों ने हमला कर दिया। इस जिले में अधिक संख्या में हाजरा समुदाय रहता है। यह एक अल्पसंख्यक समुदाय है। एक झड़प के दौरान आतंकवादियों ने 15 नागरिकों समेत 25 लोगों को मार दिया। अन्य 10 लोग अफगानिस्तान के विशेष बल के सदस्य थे। इस बात की जानकारी प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अहमद खान सिरात ने दी।

सिरात ने आगे कहा कि 14 लोग इस हमले में घायल भी हुए हैं। इन 14 लोगों में 6 विशेष बल के सदस्य और 8 नागरिक हैं। इस जिले में बुधवार से ही झड़प चल रही हैं। इसके अलावा तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने भी जानकारी दी है कि 22 अफगान कमांडो मारे गए हैं और अधिक संख्या में घायल भी हुए हैं। जिसके बाद राजधानी काबुल में भी गुरुवार को विशेष बल तैनात किया गया।

इसलिए कर रहा तालिबान इस समुदाय पर हमले

तालिबान हाजरा समुदाय के लोगों को इसलिए निशाना बना रहा है क्योंकि यह शिया समुदाय से है। जबकि तालिबान सुन्नी और पश्तून है। अमेरिकी दूत खलीलजाद के अफगानिस्तान आने के बाद हमलों में तेजी आई है, जबकि वह देश में शांति लाने के लिए समन्वय करना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed