फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan shooting down Chinese Su-35 jet, Taipei calls it fake news

ताइवान ने चीनी लड़ाकू विमान को मार गिराने की खबर को 'फेक न्यूज' बताया

Fri, 04 Sep 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Taiwan shooting down Chinese Su-35 jet, Taipei calls it fake news
Sukhoi SU-35

ताइवान ने एक चीनी लड़ाकू विमान को मार गिराने की खबर को 'फेक न्यूज' बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले खबरें थीं कि चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान के एक चीनी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हालांकि, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इस खबर को 'फेक' बताया है। 

विज्ञापन


ताइवान के एयर फोर्स कमांड ने इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में कहा है कि यह गलत जानकारी है और सच नहीं है। कमांड ने इस हरकत की जमकर निंदा की है। कमांड की तरफ से कहा गया है कि इंटरनेट पर झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


कमांड ने यह भी कहा कि एयरस्पेस सिक्यॉरिटी बनाए रखने पर जोर दिया गया है। ताइवान स्ट्रेट के पास समुद्र और एयरस्पेस को मॉनिटर करने का काम जारी रहेगा और फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, दावा किया जा रहा था कि ताइवान ने अपने हवाई क्षेत्र में घुस आए चीनी सुखोई-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। बताया जा रहा था कि ताइवान ने इस हमले में अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्टम का उपयोग किया है।

इस घटना से जुड़े हुए बताए जाने वाले कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इन वीडियो को लेकर कई यूजर्स का कहना था कि वाकई में ताइवान ने चीनी विमान को दक्षिण चीन सागर में मार गिराया है। जबकि कई यूजर ने इस वीडियो पर ही सवाल लठाए थे।


बताया जा रहा है कि चीनी पायलट को हल्की चोटें भी आई हैं। यदि यह घटना सही साबित हुई तो दोनों के बीच संघर्ष की नौबत आ सकती है। क्योंकि चीन पहले से ही ताइवान के विरुद्ध आक्रामक रवैया अपना रहा है। ऐसे में ताइवान ने भी नौसेना और हवाई सेना को अलर्ट पर रखा हुआ है। उसे अमेरिका का भरपूर समर्थन भी है और दक्षिण सागर में अमेरिकी युद्धपोत मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed