फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan is now becoming a major challenge for US in semiconductor manufacturing sector

बढ़ रहा मुकाबला: ताइवान की एक सफलता क्यों बढ़ा रही है अमेरिका का सिरदर्द?

Thu, 28 Apr 2022 02:55 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Apr 2022 02:55 PM IST
सार

ताइवान की रिसर्च कंपनी ट्रेंडफोर्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2021 में आमदनी के लिहाज से चिप डिजाइन करने वाली दुनिया की टॉप-10 कंपनियों में ताइवान की चार कंपनियां शामिल थीं। इनमें मीडियाटेक नंबर चार पर, नोवाटेक माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक नंबर छह पर और रियलटेक सेमीकंडक्टर नंबर आठ पर थी...

विज्ञापन
Taiwan is now becoming a major challenge for US in semiconductor manufacturing sector
सेमीकंडक्टर चिप - फोटो : Istock

विस्तार

सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र में अब ताइवान अमेरिका के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अब तक ताइवान को सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन (पूर्व निर्मित डिजाइन के मुताबिक निर्माण) के क्षेत्र में बड़ी ताकत समझा जाता था। लेकिन मूल डिजाइन तैयार करने की उसकी क्षमता भी अब तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन


ताइवान की रिसर्च कंपनी ट्रेंडफोर्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2021 में आमदनी के लिहाज से चिप डिजाइन करने वाली दुनिया की टॉप-10 कंपनियों में ताइवान की चार कंपनियां शामिल थीं। इनमें मीडियाटेक नंबर चार पर, नोवाटेक माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक नंबर छह पर और रियलटेक सेमीकंडक्टर नंबर आठ पर थी। हिमैक्स टेक्नोलॉजीज पहली बार इस सूची में शामिल हुई और वह दसवें स्थान पर रही। बाकी सभी छह स्थानों पर अमेरिकी कंपनियां हैं।

विज्ञापन

अभी तक था अमेरिका का वर्चस्व

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ताइवान के उदय में हालांकि अमेरिका का योगदान भी है, लेकिन अब वहां चिंता पैदा हो रही है। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन से लेकर कार और राइस कुकर्स तक में होता है। कई अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक इतने महत्वपूर्ण उत्पाद को लेकर दुनिया की ताइवान पर बढ़ रही निर्भरता ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च गुणवत्ता वाले चिप के निर्माण के लिए डिजाइन की उन्नत क्षमता जरूरी मानी जाती है। इस मामले में अमेरिका का वर्चस्व रहा है। उसकी प्रमुख चिप निर्माता कंपनियों में क्वैलकॉम, ब्रॉडकॉम, एनविडिया और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज शामिल हैं। अमेरिका 1980 के दशक में ही चिप निर्माण में अग्रणी बना और तब से उसने अपनी ये हैसियत कायम रखी है। अमेरिकी कंपनियों ने चिप डिजाइन में आविष्कार को अपने ही हाथ में रखा, लेकिन डिजाइन फैब्रिकेशन कर चिप उत्पादन का काम एशियाई कंपनियों को देने लगीं। खासकर जापान, दक्षिण कोरिया, और ताइवान की कंपनियों को ये काम दिया गया।

लेकिन अब संकेत है कि ताइवानी कंपनियां डिजाइन के मामले में अमेरिकी कंपनियों जैसी विशेषज्ञता हासिल करने लगी हैं। इसे सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अमेरिकी वर्चस्व के लिए चुनौती समझा जा रहा है।

अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख ताइवानी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ताइवान ने अब सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के हर पहलू में दखल जमा लिया है। ताइपे स्थित मार्केट इंटेलिजेंस एंड कंसल्टिंग इंस्टीट्यूट के उप महानिदेशक क्रिस हुंग के मुताबिक कई ताइवानी कंपनियां अब चिप डिजाइनिंग के काम में महारत हासिल कर रही हैं। ताइवानी विशेषज्ञता इस हद तक बढ़ी है कि अब कुछ बड़ी अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख भी ताइवानी मूल के अधिकारी हैं। ये कंपनियां हैं- एनविडिया, एएमडी और शिनलिन्क्स। इसका मतलब यह हुआ कि आज दुनिया में चिप डिजाइन करने वाली सबसे बड़ी दस कंपनियों में सात के प्रमुख ताइवान में जन्मे व्यक्ति हैं।

बताया जाता है कि चीन की सेमीकंडक्टर कंपनियों की नजर अब ताइवानी कंपनियों पर है। अंदेशा जताया गया है कि ये कंपनियां ताइवानी कंपनियों को खरीद सकती हैं या उनमें अपनी शेयरहोल्डिंग बढ़ा सकती हैं। चीन ताइवानी चिप का सबसे बड़ा बाजार बन कर उभरा है। इसलिए दोनों जगहों की कंपनियों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।



कोरोना महामारी के दौरान सप्लाई चेन में बड़ी बाधा के कारण बीते दो वर्षों से दुनिया चिप की कमी का सामना कर रही है। इसलिए इस इंडस्ट्री पर सबकी नजर रही है। इसीलिए ताइवानी कंपनियों की नई कामयाबी दुनिया भर में बड़ी खबर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed