{"_id":"623a17d19b035e6df5745cd5","slug":"taiwan-earthquake-of-magnitude-6-7-occurred-around-23-hours-11-minute-at-182km-south-of-taipei-national-center-for-seismology","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake : ताइपे और फ्रेंच गुयाना में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.7 और 6.1 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake : ताइपे और फ्रेंच गुयाना में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.7 और 6.1 रही तीव्रता
Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
ताइवान की राजधानी ताइपे के पास भारतीय समयानुसार देर रात करीब 11 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 रही है। भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर गहराई में ताइपे से 182 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।
विज्ञापन
फ्रेंच गुयाना में 6.1 तीव्रता का भूकंप
वहीं, मंगलवार को ही एक घंटा छह मिनट पहले फ्रेंच गुयाना के केयेन शहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भूकंप की पुष्टि की है। फ्रेंच गुयाना में भूकंप भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजकर 5 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में और फ्रेंच गुयाना से 1174 किलोमीटर पूर्वोत्तर केयेन में केंद्रित था।
विज्ञापन