फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syria says an Israeli airstrike has destroyed Iran’s consulate building in Damascus, with deaths

Syria: इस्राइल ने अब सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास की इमारत को बनाया निशाना, 11 लोगों के मारे जाने की खबर

Mon, 01 Apr 2024 10:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Apr 2024 10:42 PM IST
सार

Syria: सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने ईरान के राजदूत हुसैन अकबरी से मुलाकात की और बाद में मीडिया को बताया कि कई लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
Syria says an Israeli airstrike has destroyed Iran’s consulate building in Damascus, with deaths
इस्राइली बलों ने दमिश्क में ईरानी दूतावास की इमारत पर हवाई हमला किया - फोटो : ट्विटर/सना

विस्तार

इस्राइल ने सीरिया में ईरान के शीर्ष सैन्य जनरल को मार गिराया है। इस्राइल ने दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। सीरिया के अधिकारियों ने बताया कि हमले में दूतावास का एक खंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन


इसमें मौजूद ईरानी सेना के वरिष्ठ सलाहकार समेत कई लोग थे और सभी मारे गए। इस्राइल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। ईरानी मीडिया ने बताया कि इस्राइल के हमले में सेना के सलाहकार और ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड (आईआरजी) के कमांडर मोहम्मद रेजा जाहदी समेत सात लोगों की मौत हुई है। जनरल जाहादी ने 2016 तक लेबनान और सीरिया में ईरान के एलिट कुद्स फोर्स का नेतृत्व किया था। इसी परिसर में ईरान के राजदूत होसैन अकबरी का भी आवास है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने ईरान के राजदूत हुसैन अकबरी से मुलाकात की और बाद में मीडिया को बताया कि कई लोग मारे गए हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने कहा कि ईरानी राजदूत का आवास दूतावास की इमारत में था। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी 'सना' ने एक अज्ञात सैन्य सूत्र के हवाले से कहा कि माजेह (राजधानी दमिश्क का क्षेत्र) में कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में स्थित इमारत को समतल किया गया। बचावकर्मी पहले मलबे के नीचे शवों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युद्ध की निगरानी करने वाले सीरियन ऑब्जेर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हमले में कम से कम छह लोग मारे गए। वहीं, इस्राइली सेना ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। इस्राइल ने हाल के वर्षों में सीरिया के सरकार नियंत्रित इलाकों के अंदर सैकड़ों हमले किए हैं। 

गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इस्राइल के युद्ध और लेबनान-इस्राइल सीमा पर आईडीएफ और हिजबुल्ला के बीच चल रही झड़पों की पृष्ठभूमि में हाल के महीनों में इस तरह के हवाई हमले बढ़े हैं। इस्राइल दावा करता है कि वह लेबनान में हिजबुल्ला जैसे ईरान समर्थित आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाता है। 

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों लोग
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे और गाजा में बंधकों को रिहाई कराने के और प्रयासों की मांग को लेकर हजारों इस्राइलियों ने रविवार को राजधानी यरूशलम में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात इस्राइली संसद के सामने प्रदर्शन और झंडे लहराते हुए आगजनी की थी। प्रदर्शनकारियों ने एक प्रमुख नगरपालिका मार्ग को बंद कर दिया। पिछले साल अक्तूबर में गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से यह सबसे बड़ा प्रदर्शन था। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर नेतन्याहू से इस्तीफा देने की। जवाब में पुलिस ने भीड़ पर पानी की बौछारें कीं और उन्हें पीछे धकेला। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की दक्षिणपंथी सरकार के विरोध में लगभग 130 बंधकों के रिहाई की मांग को लेकर उनके परिवारों के साथ एकजुट हो गए हैं। उन्हें गाजा में हमास ने अभी भी बंधक बनाया हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने बंधकों के परिवारों के साथ सड़कों पर डेरा डाल लिया है। अल जजीरा के अनुसार, कई प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के चेहरे को खून से सना दिखाया है। वे देश को हमास से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए उन पर निशाना साध रहे हैं। युद्ध शूरू होने से पहले भी विभाजनकारी न्यायिक सुधारों के विरोध में नेतन्याहू के खिलाफ कई महीनों तक प्रदर्शन हुए थे।  

गाजा के मुख्य अस्पताल से हटी इस्राइली सेना
इस्राइली सेना ने दो हफ्तों तक किए गए हमलों के बाद गाजा के मुख्य अस्पताल ‘अल-शिफा’ से अपने सैनिकों को हटा लिया है। फलस्तीनी निवासियों ने बताया कि इस्राइली सेना ने अपने पीछे तबाही के बड़े निशान छोड़ दिए हैं। इनसे पता चलता है कि इस्राइल ने कितनी क्रूरता के साथ यह कार्रवाई की। यहां कई इमारतें जला दी गईं, कई मार दिए गए। इस्राइली सैनिकों को हटाए जाने के बाद सोमवार की सुबह सैकड़ों लोग शिफा अस्पताल और आसपास के इलाकों में लौटे जहां उन्हें अस्पताल के अंदर और बाहर शव पड़े मिले। इस्राइली सेना ने इस हमले को करीब छह महीने से चल रहे युद्ध के सबसे सफल अभियान में से एक बताया और कहा कि उसने सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया तथा कुछ अहम खुफिया दस्तावेज भी जब्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed