फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syria issued new 5000 lira note amid sky-high inflation

आसमान छूती महंगाई के बीच सीरिया ने जारी किया 5000 पाउंड का नया नोट

Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी एपी, दमिश्क
एपी, दमिश्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Syria issued new 5000 lira note amid sky-high inflation
सीरिया की केंद्रीय बैंक द्वारा जारी 5000 लीरा का नया नोट - फोटो : Twitter

आसमान छूती महंगाई और बदहाल होती आर्थिक स्थिति के बीच सीरिया ने रविवार को पांच हजार सीरियाई पाउंड का नया नोट जारी किया। इसे सीरियाई लीरा भी कहा जाता है। यह अब सीरिया में चलन में सबसे बड़ा नोट हो गया है। सीरिया के केंद्रीय बैंक ने नए नोट के बारे में कहा कि बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे जारी किया गया है। इस नए नोट में एक तरफ सीरिया के झंडे को सलामी देते सैनिक की तस्वीर है।

विज्ञापन


सीरिया करीब एक दशक से घरेलू संघर्ष से जूझ रहा है। साल 2011 में घरेलू संकट शुरू होने के बाद से ही सीरियाई मुद्रा लीरा लगातार कमजोर हो रही है। 10 साल पहले यानी 2011 में एक डॉलर 47 लीरा का था, जो अब लीरा के और कमजोर होने से 1250 में मिल रहा है। खुले बाजार में दर करीब 2,500 तक है।

विज्ञापन


औसत मुद्रास्फीति 200 प्रतिशत
मुद्रा के इस तरह से कमजोर होने के चलते सीरिया में खाद्य सामग्रियों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। सीरिया के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, औसत मुद्रास्फीति की दर 2019 की तुलना में 2020 में 200 प्रतिशत पर पहुंच गई। माल की मुद्रास्फीति 300 प्रतिशत तक पहुंच गई। प्रमुख खाद्य पदार्थों, जैसे दाल और वनस्पति तेल की कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 प्रतिशत सीरियाई गरीबी रेखा के नीचे 
महामारी से जुड़ी पाबंदियों ने सीरिया की आर्थिक कठिनाइयां और बढ़ा दी हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक आकलन के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत सीरियाई लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed