फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sydney Delhi flight makes emergency landing in Kolkata

Emergency Landing : सिडनी से दिल्ली आ रहे विमान को कोलकाता में आपात स्थिति में उतारा, 50 साल का शख्स बना वजह

Thu, 25 Aug 2022 01:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 01:16 AM IST
सार

शख्स का नाम कुलदीप सिंह रॉय है जिसने अचानक तबीयत खराब होने की सूचना दी। उसका ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण त्वचा नीली पड़ने लगी थी।

विज्ञापन
Sydney Delhi flight makes emergency landing in Kolkata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर इंडिया के एक विमान को बुधवार को कोलकाता में आपात स्थिति में उतारा गया। विमान सिडनी से दिल्ली आ रहा था। जानकारी के मुताबिक विमान में एक 50 वर्षीय यात्री को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिस कारण यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


शख्स का नाम कुलदीप सिंह रॉय है जिसने अचानक तबीयत खराब होने की सूचना दी। उसका ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण त्वचा नीली पड़ने लगी थी।

उड़ान शाम 4.50 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरी और हवाई अड्डे पर पहले से मौजूद डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच की, इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस में हवाई अड्डे के नजदीक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले विमान शाम 4 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 50 मिनट तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा रहा। विमान में 159 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed