फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sweden drops rape investigation against wikileaks founder julian assange

जुलियन असांजे को दुष्कर्म के आरोप मामले में राहत, स्वीडन ने बंद की जांच

Tue, 19 Nov 2019 07:50 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
sweden drops rape investigation against wikileaks founder julian assange
जूलियन असांजे

विकिलिक्स के संस्थापक जुलियन असांजे के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में जांच को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया गया है। स्वीडन के एक अभियोजक ने ये जानकारी दी। असांजे फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद हैं। इससे पहले सोमवार को ही यह बात सामने आई थी कि साल 2010 में लगे दुष्कर्म के आरोप की जांच मामले में स्वीडन नई जानकारी उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन

 


एक समाचार एजेंसी के अनुसार डिप्टी चीफ अभियोजक इवा मैरी पर्सन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैं अपने फैसले के बारे में बताना चाहती हूं कि हम इस प्राथमिक जांच को अब रोकना चाहते हैं। स्टॉकहोम में विकिलीक्स के सम्मेलन में एक स्वीडिश महिला से मुलाकात के बाद अगस्त 2010 में असांजे के खिलाफ यह आरोप लगा था। असांजे हमेशा इस घटना से इंकार करते रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि जूलियन असांजे को सात साल के बाद लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार कर लिया गया था। दक्षिण अमेरिकी देश ने असांजे को दी गई शरण को वापस ले लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

ऑस्ट्रेलिया में जन्में असांजे लगभग सात साल से लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में रह रहे थे। 47 वर्षीय असांजे पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed