फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swayambhu Guru jailed for 120 years for sexually slaves of women in America

अमेरिका में महिलाओं को यौन गुलाम बनाने वाले स्वयंभू गुरु को 120 साल की जेल

Thu, 29 Oct 2020 03:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
Swayambhu Guru jailed for 120 years for sexually slaves of women in America
jailed - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अमेरिका में एनएक्सआईवीएम नामक संगठन के बैनर तले अरबपतियों और हॉलीवुड अभिनेताओं समेत कई लोगों अनुयायी बनाने वाले स्वयंभू गुरु कीथ रेनियर को न्यूयॉर्क अदालत ने 120 साल की जेल सुनाई है। इस 60 वर्षीय गुरु को अदालत ने महिलाओं को यौन गुलाम बनाने के लिए रैकेट और संप्रदाय या पंथ चलाने का दोषी माना है। कीथ अब आजीवन जेल में रहेगा।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क की अदालत ने आरोपी कीथ रेनियर को रैकेट या संप्रदाय चलाने का दोषी पाया
कीथ रेनियर पर कई महिलाओं ने बहला-फुसलाकर उन्हें यौन गुलाम (सैक्स स्लेव) बनाने का आरोप लगाया है। अपनी संस्था एनएक्सआईवीएम के जरिये यह गुरु अमीर और प्रभावशाली महिला भक्तों को आकर्षित करता था और उससे जबरन रिश्ते बनाता था। अदालत ने उसे सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी चलाने की आड़ में महिलाओं के साथ जबरदस्ती करने का दोषी पाया है।
विज्ञापन


कीथ 5 दिन के सेल्फ हेल्प कोर्स के लिए अनुयायियों से 5,000 डॉलर लेता था और उनमें से अधिकांश भक्तों का आर्थिक व यौन शोषण करता था। उसके संगठन में कीथ रेनियर को छोड़कर सभी सदस्य महिलाएं थीं जिसमें शीर्ष पद पर वह खुद काबिज था। मंगलवार को 15 लोगों समेत 13 महिलाओं ने ब्रुकलिन अदालत में अपने बयान दर्ज कराए जबकि 90 से ज्यादा पीड़ितों ने जज निकोलस ग्राफुइस को पत्र लिखकर अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को जानवरों जैसे रखता था
यौन गुलाम महिलाओं से कीथ के साथ जबरन रिश्ते बनाने को कहा जाता था। उन्हें निजी जानकारी और अंतरंग फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया जाता। कई महिलाओं को जानवरों की तरह रखा जाता था ताकि दूसरे इसे देखकर डर सकें। कोर्ट ने जून 2019 में ही केनेथ को सात मामलों में दोषी पाया था। उसने 1998 में एनएक्सआईवीएम संगठन बनाया था।


वकील के तर्क से जज भी हुए नाराज
पीड़ितों के ढाई घंटे तक हुए बयानों के बाद जज निकोलस ग्राफुइस अधीर हुए। वे उस वक्त नाराज हो गए जब बचाव पक्ष के वकील मार्क एग्निफिलो ने अपने क्लाइंट के संगठन को महिलाओं के लिए अच्छा करने के रूप में चित्रित किया। जज ने नाराजी जताते हुए कहा, आप कैसी बातें करते हैं। कीथ रेनियर ने कई लोगों का यौन रूप से फायदा उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed