खौफ: अब कैलासा नहीं जा सकेंगे भारतीय, कोरोना के डर से नित्यानंद ने लगाया प्रतिबंध
स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने एक नई घोषणा की है। नित्यानंद ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वघोषित देश कैलासा नहीं आने को कहा है। उसने कहा कि प्रतिबंध ब्राजील, यूरोपीय संघ और मलेशिया के लोगों पर भी लागू होता है
विस्तार
दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्वामी नित्यानंद ने लोगों से अपने देश कैलासा नहीं आने को कहा है। नित्यानंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है कि भारत के साथ-साथ ब्राजील, यूरोपीय संघ और मलेशिया के लोगों को भी अभी यहां आना प्रतिबंधित है। ट्वीट में आगे लिखा गया है कि कैलासा के अलावा दुनियाभर में नित्यानंद का जहां-जहां आश्रम है उसे भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। आश्रमों में भक्तों को आने की अनुमति बिलकुल नहीं मिलेगी।
KAILASA's #PresidentialMandate
विज्ञापन
Executive order directly from the #SPH for all the embassies of #KAILASA across the globe. #COVID19 #COVIDSecondWaveInIndia #CoronaSecondWave #Nithyananda #Kailaasa #ExecutiveOrder pic.twitter.com/I2D0ZvffnO— KAILASA'S SPH JGM HDH Nithyananda Paramashivam (@SriNithyananda) April 20, 2021
स्वामी नित्यानंद ने 2019 में बनाया कैलासा
बता दें कि रेप का आरोपी भगोड़ा और स्वयंभू स्वामी नित्यानंद ने 2019 में खुद का देश 'कैलासा' बसाने का दावा किया था। नित्यानंद यहां आने वाले यात्रियों को मुफ्त वीजा भी मुहैया कराता है। हालांकि नित्यानंद के स्वघोषित देश की सही लोकेशन अभी तक स्पष्ट नहीं है , लेकिन पिछले दिनों नित्यानंद ने यहां आने की जानकारी लोगों को दी थी। नित्यानंद ने बताया कि कैलासा आने के लिए ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट लेनी होगी । नित्यानंद ने कैलासा में अपनी सरकार, मंत्री, मंत्रालय समेत, बैंक, मॉल और अन्य सुविधाओं के होने की भी बात कह चुका है।