{"_id":"5c305b22bdec2256c4553998","slug":"sushi-tycoon-kiyoshi-kimura-buys-bluefin-tuna-fish-at-more-than-21-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में होटल मालिक ने 21.5 करोड़ रुपये में खरीदी टूना मछली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान में होटल मालिक ने 21.5 करोड़ रुपये में खरीदी टूना मछली
Sat, 05 Jan 2019 01:04 PM IST
अजय सिंह
भाषा, टोक्यो
भाषा, टोक्यो
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
kiyoshi kimura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में सूशी रेस्तरां श्रृंखला के मालिक ने टोक्यो के नए मछली बाजार में शनिवार को एक बड़ी टूना मछली को करीब 22 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा है।
विज्ञापन
पिछले साल के अंत में विश्वप्रसिद्ध शुकीजी मछली बाजार के स्थान पर बसाए गए इस बाजार ने नये साल के पहले की सुबह यह नीलामी की थी जिसमें इस मछली को रिकॉर्ड कीमतों में खरीदा गया है।
विज्ञापन
जापान के उत्तरी तट से पकड़ी गई 278 किलोग्राम की इस भीमकाय मछली के लिए लगी बोली 33.36 करोड़ येन यानि 21.5 करोड़ रुपये (31 लाख डॉलर) पर जाकर रुकी। टूना मछली एक लुप्तप्राय प्रजाति है।
विज्ञापन
टूना किंग के नाम से प्रसिद्ध कियोशी किमुरा ने यह कीमत चुकाई जो 15.5 करोड़ येन के पुराने रिकॉर्ड से दोगुनी है। यह कीमत भी 2013 में किमुरा ने ही चुकाई थी।
सूशी रेस्तरां श्रृंखला के मालिक ने गर्व से संवाददाताओं से कहा, “यह सर्वोत्तम टूना है। मैं एक स्वादिष्ट, बेहद ताजी टूना खरीदने में कामयाब रहा।
किमुरा ने नीलामी के बाद कहा कि जैसा शुरू में सोचा गया कीमत उससे ज्यादा थी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारे ग्राहक इस बेहतरीन टूना का स्वाद ले सकेंगे।