फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sunita Williams smiling return Photo Spacex splashdown florida us space agency nasa iss news in hindi

Sunita Williams First Photo: अंतरिक्ष से ऐसी विजयी मुस्कान के साथ लौटीं भारतवंशी सुनीता, किया अभिवादन; वीडियो

Wed, 19 Mar 2025 04:43 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 04:43 AM IST
सार

सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। इसी बीच उत्साहित और खुशी के साथ सुनीता विलियम्स ने वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन अपना हाथ हिलाकर किया।  

विज्ञापन
Sunita Williams smiling return Photo Spacex splashdown florida us space agency nasa iss news in hindi
सुनीता विलियम्स की वापसी - फोटो : नासा

विस्तार

Sunita Williams First Photo: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। यान का सफल स्प्लैशडाउन होने के बाद, बारी-बारी से निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए वापस आए। पृथ्वी पर आने के साथ ही सुनीता विलियम्स ने अपना हाथ दिखाकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। 
विज्ञापन

 

#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile

विज्ञापन


Today, NASA's SpaceX Crew-9 - astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 18, 2025

बता दें कि सुनीता विलियम्स का  अंतरिक्ष मिशन 5 जून 2024 को शुरू हुआ था, जो केवल 8 दिनों का था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वे और उनके साथी बुच विल्मोर, निक हेग और रोस्कोस्मोस 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे।

अंतरिक्ष में 9 महीने के बाद यात्रियों को स्वास्थ्य पर होगा असर
गौरतलब है कि अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद, हड्डियों और मांसपेशियों पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी (यानि गुरुत्वाकर्षण की कमी) में तैरते हैं, जो उनके शरीर पर असर डालता है। देखा जाए तो पृथ्वी पर हमारे शरीर को हमेशा गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ काम करना पड़ता है, जिससे हमारी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती हैं। लेकिन अंतरिक्ष में यह गुरुत्वाकर्षण नहीं होता, जिससे मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों का घनत्व घटने लगता है।



ये भी पढ़ें:- Sunita Williams Splashdown: सुनीता-बुच के साथ अमेरिकी समुद्र में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन, देखिए पहली तस्वीरें

हड्डियों पर बूरा प्रभाव
एक ओर बड़ी बात ये भी है कि अंतरिक्ष यात्री हर महीने अपनी हड्डियों का 1% हिस्सा खो सकते हैं, खासकर कमर, कूल्हे और जांघ की हड्डियों में। इसका मतलब है कि पृथ्वी पर लौटने के बाद हड्डियां टूटने का खतरा बढ़ सकता है। इसे कम करने के लिए अंतरिक्ष यात्री आईएसएस में कड़ी कसरत करते हैं ताकि हड्डियों को मजबूत बनाए रखा जा सके।

भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर इस बार अपना सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। एक बार में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर सुनीता नासा की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड अब तक फ्रैंक रूबियो के पास है। वहीं, मार्क वांडे हेई अब तक 355 दिन आईएसएस पर बिताए हैं। इसके बाद स्कॉट केली, महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टिना कॉश और पेगी व्हिट्सन का नंबर है। 

इस लिहाज से एक दौरे में आईएसएस पर सबसे ज्यादा दिन बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में सुनीता विलियम्स छठे नंबर पर काबिज हो गई हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने इस बार अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

धरती पर लैंड से पहले का दृष्य
नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। यान का सफल स्प्लैशडाउन होने के बाद, ये अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए वापस आए।

ये भी पढ़ें:- Sunita Williams Return LIVE: सुनीता विलियम्स-विल्मोर को लेकर फ्लोरिडा में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन, जानिए अपडेट्स

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 9 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे रहे थे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया और वैज्ञानिक कार्य किए। उनका यह मिशन लंबा और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वे अब सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed