{"_id":"683805883e12a3993d0dacfd","slug":"sunita-williams-remained-under-nasa-surveillance-for-45-day-know-how-is-her-health-after-returning-from-space-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunita Williams: 45 दिन नासा की निगरानी में रहीं सुनीता विलियम्स, जानिए अंतरिक्ष से वापसी के बाद कैसी है सेहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sunita Williams: 45 दिन नासा की निगरानी में रहीं सुनीता विलियम्स, जानिए अंतरिक्ष से वापसी के बाद कैसी है सेहत
Thu, 29 May 2025 12:28 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 29 May 2025 12:28 PM IST
सार
नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रही सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की 18 मार्च को पृथ्वी पर वापसी हुई। पृथ्वी पर वापसी के बाद दोनों को 45 दिन तक नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में रखा गया। यहां उनकी सेहत में बदलावों पर नजर रखी गई। बताया जा रहा है कि अब उनकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स
- फोटो : ANI
विस्तार
286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटीं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है। सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर 45 दिन तक नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में रहे। यहां उन्होंने अपने शरीर को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के ढाला होगा। डॉक्टरों ने बताया कि कई सप्ताह की फिजियोथैरेपी के बाद वे स्वस्थ हैं। इसके साथ ही वे बोइंग और नासा के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए काम कर रही हैं।
पिछले साल पांच जून को बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में खराबी आने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अंतरिक्ष में फंस गए थे। 18 मार्च को 286 दिन बाद उनकी पृथ्वी पर वापसी हुई। पृथ्वी पर वापसी के बाद दोनों को 45 दिन तक नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में रखा गया। यहां उनकी सेहत में बदलावों पर नजर रखी गई। इस दौरान उनकी मांसपेशियों, संतुलन और अन्य स्थितियों को पृथ्वी पर रहने के अनुरूप ढाला गया।
ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त; चार लोगों की मौत की आशंका
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह समय थोड़ा बहुत उथल-पुथल भरा रहा है। क्योंकि हमारे पास उन सभी लोगों के प्रति दायित्व भी हैं जिनके साथ हमने काम किया है। अंतरिक्ष उड़ान के बाद उनके कुछ दुष्प्रभाव धीरे-धीरे ठीक हुए और रिकवरी के अंतिम चरण में उन्हें थकान महसूस हुई, क्योंकि दर्जनों विभिन्न मांसपेशियां फिर से सक्रिय हो गईं। इससे उनके लिए सुबह जल्दी उठना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि मैं सुबह चार बजे उठती हूं और सोचती हूं कि मैं वापस आ गई। विलियम्स इन दिनों बोइंग के स्टारलाइनर कार्यक्रम, ह्यूस्टन में नासा के अंतरिक्ष स्टेशन इकाई और एजेंसी के शोधकर्ताओं के काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद ही भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम हुआ', अमेरिकी सरकार ने अदालत में दी दलील
पृथ्वी पर लौटते ही शुरू हुआ गर्दन का दर्द
62 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने कहा कि अभी हम अपनी वापसी के पुनर्वास भाग से बाहर आ रहे हैं। गुरुत्वाकर्षण कुछ समय के लिए खराब होता है। यह अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग अवधि होती है, लेकिन अंततः आप न्यूरोवेस्टिबुलर संतुलन जैसी समस्याओं से उबर जाते हैं। विल्मोर ने बताया कि अंतरिक्ष में जाने से पहले उनकी पीठ और गर्दन में कुछ समस्या थी, वे अपना सिर पूरी तरह से एक तरफ नहीं मोड़ पाते थे। अंतरिक्ष में जाने पर यह सब दूर हो गया था। जब वे मार्च में वापस लौटे तो गुरुत्वाकर्षण के बाद उनकी गर्दन में दर्द शुरू हो गया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि हम अभी भी समुद्र में कैप्सूल में तैर रहे हैं और मेरी गर्दन में दर्द होने लगा है, जबकि हमें अभी तक निकाला भी नहीं गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन