{"_id":"5f15d60869cd3c615653827b","slug":"suicide-bomber-blast-in-truck-eight-afghan-soldiers-dead-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: आत्मघाती हमलावर ने ट्रक को धमाके से उड़ाया, आठ अफगान सैनिकों की हत्या की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: आत्मघाती हमलावर ने ट्रक को धमाके से उड़ाया, आठ अफगान सैनिकों की हत्या की
Mon, 20 Jul 2020 11:06 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी अफगानिस्तान में एक आत्मघाती ट्रक हमलावर ने सेना के काफिले पर अपने ट्रक में धमाका कर हमला कर दिया जिसमें कम से कम आठ अफगान सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मैदान वर्दक प्रांत में हुए इस हमले में नौ अन्य सैनिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इस हमले के लिए तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय समूह नियमित रूप से अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं। अमेरिका के साथ फरवरी में शांति समझौता करने के बावजूद तालिबान ने अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस समझौते से विद्रोहियों और अफगान सरकार के बीच बातचीत का रास्ता खुलने की उम्मीद थी जिससे दशकों से चली आ रही अशांति खत्म होती। ये बातचीत इस महीने शुरू होनी चाहिए थी लेकिन कैदियों की रिहाई पर अमल को लेकर यह प्रक्रिया बाधित हो गई।
विज्ञापन
समझौते के मुताबिक अफगान सरकार को अपने कब्जे वाले पांच हजार तालिबानी कैदियों को छोड़ना था जिसके बदले तालिबान भी अपने कब्जे वाले एक हजार सरकारी कर्मचारियों को रिहा करता। सरकार ने अब तक 4200 से ज्यादा और तालिबान ने करीब 800 लोगों को रिहा किया है।