फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suicide bomber Anthony Warner executes Nashville attack in America

अमेरिका: आत्मघाती हमलावर एंथनी वार्नर ने दिया था नैशविले हमले को अंजाम

Tue, 29 Dec 2020 02:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नैशविले
एजेंसी, नैशविले Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 29 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Suicide bomber Anthony Warner executes Nashville attack in America
नेशविले में हुआ विस्फोट - फोटो : twitter.com/MNPDNashville

अमेरिका के नैशविले में क्रिसमस के दिन धमाका करने वाले हमलावर की पहचान कर ली गई है। 63 साल के एंथनी किन वार्नर नामक इस शख्स को लेकर अब अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि हमले के पीछे आखिर उसका मकसद क्या रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हमले के दौरान उसी के शव के हिस्से उन्हें मिले जो बताते हैं कि उसने आत्मघाती हमलावर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन


माके के पीछे हमलावर के मकसद का पता लगा रहे अधिकारी
जांच एजेंसी एफबीआई ने बताया कि पेशे से आईटी कामगार एंथनी नैशविले के बाहरी इलाके में रहता था और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया। एफबीआई एजेंट डगलस कोर्नेस्की ने बताया कि हम अभी भी सबूतों की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि इस हमले में कोई अन्य शख्स भी शामिल था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अधिकारी सुरागों के आधार पर जांच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चले कि हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी। यह हमलावर नैशविले स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में कंप्यूटर कंसलटेंट के रूप में काम करता था। जांच में लगे अधिकारी वार्नर के डिजिटल फुटप्रिंट ले रहे हैं और उसके वित्तीय इतिहास को खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed