फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suicide blast kills 8 people in northwest Pakistan, Khyber Pakhtunkhwa province, news in hindi

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा आत्मघाती हमला, आठ लोगों की मौत; पुलिस चौकी थी हमलावरों का निशाना

Sat, 26 Oct 2024 06:01 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2024 06:01 PM IST
सार

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए एक आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमलावरों की तरफ से एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
Suicide blast kills 8 people in northwest Pakistan, Khyber Pakhtunkhwa province, news in hindi
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में छह कानून प्रवर्तन कर्मियों समेत कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में असलम चेक पोस्ट पर हुआ।
विज्ञापन


हताहतों की बढ़ सकती है संख्या
जानकारी के मुताबिक, तीन पहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावरों ने चेक पोस्ट और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद हुए विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों, दो सैनिकों और दो नागरिकों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें मीरान शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


2021 से पाकिस्तान में तेज हुई आतंकवादी गतिविधि
2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद में तेजी आई है। अधिकांश आतंकवादी घटनाएं पड़ोसी देश की सीमा से लगे प्रांतों - खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में दर्ज की गई हैं। इस महीने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सुरक्षा बलों की तरफ से आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान लगभग एक दर्जन आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 की तीसरी तिमाही में पाकिस्तान में बढ़ी हिंसा
इस महीने की शुरुआत में सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) थिंक टैंक की तरफ से प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की तीसरी तिमाही में देश में हिंसा में 90 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ आतंकवादी हिंसा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में होने वाली मौतों में तेज बढ़ोत्तरी देखी गई। इस साल की तीन तिमाहियों में कुल मौतें पूरे 2023 में दर्ज की गई कुल मौतों से अधिक हो गईं, जिसमें नागरिकों, सुरक्षा कर्मियों और अपराधियों सहित 722 मौतें हुईं। इनमें से लगभग 97 प्रतिशत मौतें खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हुईं - जो एक दशक में सबसे अधिक प्रतिशत है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed