फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suicide attack on political rally in Balochistan, many people killed

Balochistan: बलूचिस्तान में बीएनपी की रैली में बम विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल

Wed, 03 Sep 2025 12:11 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा Published by: बशु जैन Updated Wed, 03 Sep 2025 12:11 AM IST
सार

क्वेटा में सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद शाहवानी स्टेडियम के पास विस्फोट हुआ। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने कहा कि विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Suicide attack on political rally in Balochistan, many people killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

बलूचिस्तान के क्वेटा में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) की रैली के पास बम विस्फोट हुआ। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी अतहर रशीद ने बताया कि पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। यह एक आत्मघाती बम विस्फोट है। 

क्वेटा में सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद शाहवानी स्टेडियम के पास विस्फोट हुआ। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने कहा कि विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हमले में बीएनपी नेता अख्तर मेंगल और उनके काफिले को निशाना बनाया गया था। हालांकि हमले में मेंगल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर मेंगल ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी सुरक्षा की पुष्टि की और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपकी प्रार्थनाओं और संदेशों के लिए धन्यवाद। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मौत से बहुत दुखी हूं। लगभग 14 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हुए हैं। उन्होंने मेरे साथ खड़े होकर हमारे लिए अपनी जान दे दी। उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा। अल्लाह उन्हें जन्नत अता करे और उनके परिवारों को धैर्य प्रदान करे। यह मुझ पर एक कर्ज है, और मैं इसे जिम्मेदारी और दृढ़ संकल्प के साथ निभाऊंगा।



बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए इसे शांति के दुश्मनों की कायरतापूर्ण हरकत बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का उद्देश्य क्षेत्र को अस्थिर करना और भय फैलाना है। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से हमले के पीछे के लोगों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा। साथ ही घटना की जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। इस बीच क्वेटा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed