फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suicide attack on Pakistani nationals in Afghanistan, 6 killed

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी नागरिकों पर आत्मघाती हमला, 6 की मौत

Wed, 26 Dec 2018 11:21 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 26 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Suicide attack on Pakistani nationals in Afghanistan, 6 killed
सांकेतिक तस्वीर

अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बनाकर किए एक आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई। हमले में कई अन्य लोग जख्मी हुए हैं। मंगलवार को हुए इस हमले की अब तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन


प्रांतीय परिषद के सदस्य मोहम्मद यूसुफ यूनुसी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी नागरिकों के एक समूह के बीच पहुंच कर खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि मारे गए पाकिस्तानी बलूचिस्तान क्षेत्र के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो गया। अपने नागरिकों की मौत के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बलूच अलगाववादियों को पनाह देने का आरोप लगाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर तालिबान और अन्य आतंकी गुटों को शरण और उसे बढ़ावा देने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed