फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   suez canal crisis : Indian crew of the Ever Given face arrest as Egyptian authorities probe crash that blocked the Suez Canal for a week

स्वेज नहर मामले में भारतीय दल को आशंका: टीम को बनाया जा सकता है बलि का बकरा

Wed, 31 Mar 2021 09:43 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 31 Mar 2021 09:43 AM IST
सार

  • भारतीय चालक दल को घर में ही नजरबंद किया
  • जांच रिपोर्ट आने के बाद किया जा सकता है गिरफ्तार

विज्ञापन
suez canal crisis : Indian crew of the Ever Given face arrest as Egyptian authorities probe crash that blocked the Suez Canal for a week
स्वेज नहर में फंसा मालवाहक जहाज एवर गिवेन - फोटो : Twitter

विस्तार

दुनिया के सबसे व्यस्त कारोबारी मार्ग मिस्र की स्वेज नहर में एक विशालकाय मालवाहक जहाज एवरग्रीन  के फंस जाने से एक हफ्ते तक जाम लगा रहा था। कई देशों की कड़ी मशक्कत के बाद इस जहाज को निकाल कर रास्ता खोला गया। इस मामले में इस जहाज को चला रहे 25 सदस्यीय भारतीय चालक दल को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। चालक दल को नजरबंद कर लिया गया है। मिस्र सरकार जल्द ही भारतीय चालक दल को गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन


एवरग्रीन जहाज के स्वेज नहर में फंसने के मामले में अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इसके फंसने के पीछे हवा और खराब मौसम नहीं बल्कि मानवीय या तकनीकी गड़बड़ी जिम्मेदार है। मिस्र सरकार की ओर से एवरग्रीन जहाज फंसने और हुए नुकसान को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन


नजरबंद हैं भारतीय
सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस जहाज के फंसने के चलते हुए नुकसान का ठीकरा 25 सदस्यीय भारतीय चालक दल पर फोड़ा जा रहा है। जांच पूरी होने तक भारतीय चालक दल को घर में ही नजरबंद कर लिया गया है। चालक दल को विशालकाय जहाज एवरग्रीन से हटा दिया जाएगा। जल्द ही चालक दल की गिरफ्तारी की जा सकती है।  भारत सरकार और भारतीय समुद्री चालक दल के संगठन को डर है कि भारतीय चालक दल को आपराधिक लापरवाही के चलते भारी नुकसान को लेकर जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू में तेज हवा को बताया था जिम्मेदार 

लाल सागर और भूमध्य सागर के बीच मौजूद इस छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग में एवरग्रीन नाम का शिप तिरछा होकर फंस गया था और पिछले सात दिनों से ये मार्ग बंद था। इस मार्ग के बंद होने के चलते नहर के दोनों छोर पर सैकड़ों जहाज और फंस गए थे। सात दिन की कड़ी मशक्कत के बाद जहाज को निकाल लिया गया। शुरुआत में 220,000 टन की क्षमता वाले एवरग्रीन को चला रही कंपनी ने कहा था कि तेज हवा और खराब मौसम की वजह से यह जहाज फंसा गया। 

बता दें कि एवरग्रीन जहाज चीन से माल लादने के बाद नीदरलैंड के पोर्ट रॉटरडैम जा रहा था। ये शिप स्वेज नहर से गुजर रहा था, लेकिन तेज और धूलभरी हवा की वजह से नहर में ही फंस गया था। 400 मीटर लंबे इस जहाज में 2 लाख टन से भी ज्यादा का माल लदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed