फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudiksha Konanki Case: What has happened so far in the case of Indian origin Sudiksha Konanki? World News

Sudiksha Konanki Case: भारतीय मूल की सुदीक्षा कोनांकी केस में अब तक क्या-क्या हुआ? 6 मार्च से कोई खोज खबर नहीं

Thu, 13 Mar 2025 09:03 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 09:03 AM IST
सार

छह मार्च से पुंटा काना से लापता हुई 20 वर्षीय भारतवंशी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी की तलाशी जारी है। कोनांकी की जांच अभियान में स्थानीय पुलिस और एफबीआई शामिल है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। आईए जानते है कि अबतक सुदीक्षा कोनांकी की लापता होने के बाद से अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ... 

विज्ञापन
Sudiksha Konanki Case: What has happened so far in the case of Indian origin Sudiksha Konanki? World News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली भारतवंशी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी की तलाशी अभियान अभी भी जारी है। छात्रा के लापता होने के बाद उठते सवाल को देखते हुए डोमिनिकन पुलिस ने तलाशी अभियान को तेज कर दी है। बता दें कि भारतवंशी कोनांकी इस महीने की शुरुआत में तीन मार्च को अपने दोस्तो के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए डोमिनिकन गणराज्य के मशहूर पर्यटक शहर पुंटा काना गईं थी, जिसके बाद वह अचानक से लापता हो गईं। इस मामले की जांच में डोमिनिकन पुलिस और एफबीआई दोनों शामिल हैं। सुदीक्षा का परिवार मूल रूप से भारत से है और 2006 से अमेरिका का स्थायी निवासी है।
विज्ञापन


परिवार के बयान से मामला बना और संदिग्ध
छात्रा के बारे में होटल से पूछताछ करने पर होटल के स्टाफों ने बताया कि यह घटना बिजली की कटौती के दौरान हुई, जिसके कारण कई मेहमान समुद्र तट की ओर चले गए थे। कोनांकी के परिवार ने बताया कि उसने अपना फोन और बटुआ दोस्तों के पास छोड़ दिया था, जबकि वह हमेशा अपना फोन अपने पास रखती थीं। परिवार के इस बयान ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Astronauts on ISS: सुनीता विलियम्स की वापसी में होगा विलंब; तकनीकी खामी के कारण नासा-स्पेस एक्स ने टाला मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार इस होटल में देखीं गई थी छात्रा
गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए डोमिनिकन गई कोनांकी को आखिरी बार छह मार्च को पुंटा काना के रियू रिपब्लिका होटल में देखा गया था, जब वहां बिजली गुल हो गई थी। यह होटल एक प्रसिद्ध बीच रिसॉर्ट शहर में स्थित है। पुलिस अब उन लोगों से फिर से पूछताछ कर रही है, जो उस दिन सुबह होटल के पास समुद्र तट पर उसके साथ थे।

डोमिनिकन के राष्ट्रपति का बयान
गौरतलब है कि कोनांकी और उसके पांच अन्य दोस्त तीन मार्च को डोमिनिकन गणराज्य पहुंचे थे। डोमिनिकन राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने अपने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वे इस मामले को लेकर चिंतित हैं। साथ ही सभी सरकारी एजेंसियां खोज में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि एक गवाह ने बताया कि समुद्र तट पर एक लहर कोनांकी से टकराई थी, लेकिन इसके बावजूद मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


साथ ही मामले में डोमिनिकन सरकार ने पर्यटन सुरक्षा का बचाव करते हुए कहा कि हर साल 11 मिलियन से अधिक पर्यटक यहां आते हैं और बहुत कम दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं नागरिक सुरक्षा निदेशक जुआन सालास ने मीडिया में आई उन रिपोर्टों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि कोनांकी के कपड़े बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये रिपोर्टें झूठी हैं।

ये भी पढ़ें:-Canada: कनाडा में नए प्रधानमंत्री का शपथग्रहण; कल से मार्क कार्नी संभालेंगे जिम्मेदारी; ट्रूडो की लेंगे जगह

जांच में अब तक क्या हुआ..
बात अगर अभी तक के जांच अभियान की करें तो डोमिनिकन पुलिस उन लोगों से फिर से पूछताछ कर रही है, जो सुदीक्षा के लापता होने से पहले उसके साथ थे। इसके साथ ही, जांचकर्ता द्वीप के पूर्वी तट के पानी में खोज के लिए ड्रोन, हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed