फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Astronauts stranded on ISS Sunita Williams Butch Wilmore return Update NASA SpaceX delay mission

Astronauts on ISS: सुनीता विलियम्स की वापसी में होगा विलंब; तकनीकी खामी के कारण नासा-स्पेस एक्स ने टाला मिशन

Thu, 13 Mar 2025 07:29 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: बशु जैन Updated Thu, 13 Mar 2025 07:29 AM IST
सार

नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर की पृथ्वी पर वापसी में अब विलंब होगा। तकनीकी खामी के बाद नासा और स्पेस एक्स ने मिशन टाल दिया है। बताया जा रहा है कि नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाले क्रू-10 मिशन को फैल्कन 9 रॉकेट में ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम समस्या के कारण लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Astronauts stranded on ISS Sunita Williams Butch Wilmore return Update NASA SpaceX delay mission
आईएसएस में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। - फोटो : ANI/NASA

विस्तार

नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर की पृथ्वी पर वापसी में अब विलंब होगा। तकनीकी खामी के बाद नासा और स्पेस एक्स ने अपना मिशन टाल दिया है। बताया जा रहा है कि नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाले क्रू-10 मिशन को फैल्कन 9 रॉकेट में ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम समस्या के कारण लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नासा के बयान के मुताबिक स्पेस एक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से अंतरिक्ष यात्री एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापानी स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव से बाहर आ चुके हैं। अगला लॉन्च 13 मार्च को शाम 7:26 बजे के बाद होगा। नासा के कैनेडी लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से इसकी समीक्षा की जा रही है। लॉन्च कवरेज नासा+ पर दोपहर 3:25 बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा। माना जा रहा है कि डॉकिंग 14 मार्च को रात 11:30 बजे (स्थानीय समय) होगी।
विज्ञापन


नासा ने कहा कि 13 मार्च के क्रू-10 लॉन्च के साथ अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव क्रू-9 मिशन सोमवार 17 मार्च को सुबह 9:05 बजे से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करेगा। बशर्ते कि फ्लोरिडा के तट से दूर स्पलैशडाउन स्थानों पर मौसम खराब हो। नासा ने कहा कि क्रू-10 स्पेसएक्स के मानव अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली का 10वां क्रू रोटेशन मिशन है। नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष स्टेशन के लिए डेमो-2 परीक्षण उड़ान सहित चालक दल के साथ इसकी 11वीं उड़ान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम आपका स्वागत करने की उत्सुक
नासा के मिशन लॉन्चिंग से पहले अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं बस यह कहना चाहता हूं कि हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम जल्द ही घर पर आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने एलन मस्क से कहा है कि अंतरिक्ष यात्रियों को घर ले आओ और अभी करो और वे जवाब दे रहे हैं। स्पेसएक्स और नासा अंतरिक्ष यात्रियों को घर ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: NASA: सुनीता विलियम्स को ISS से पृथ्वी पर वापस लाने का नासा का नया मिशन क्या, कैसे-कब लौटाने की योजना? जानें

Astronauts stranded on ISS Sunita Williams Butch Wilmore return Update NASA SpaceX delay mission
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। - फोटो : ANI/NASA
ट्रंप ने मस्क को सौंपी जिम्मेदारी
सात मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मैंने एलन मस्क को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ट्रंप ने कहा था कि हम अंतरिक्ष यात्रियों से प्यार करते हैं और हम आपको लेने के लिए आ रहे हैं और आपको इतने लंबे समय तक वहां नहीं रहना चाहिए था। हमारे इतिहास के सबसे अक्षम राष्ट्रपति ने आपके साथ ऐसा होने दिया, लेकिन यह राष्ट्रपति ऐसा नहीं होने देगा। हम उन्हें बाहर निकालने जा रहे हैं। हम आपको लेने के लिए आ रहे हैं। मैंने एलन को अधिकृत किया है।

सुनीता विलियम्स के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा था कि मैं जंगली बालों वाली महिला को देखता हूं, उसके सिर पर अच्छे, ठोस बाल हैं। कोई मजाक नहीं कर रहा है। उसके बालों के साथ कोई खेल नहीं है। लेकिन और आप जानते हैं वहां भी एक खतरा है। उन्हें वहां कुछ असफलताएं मिल सकती हैं। यह बहुत बुरा होगा। आपको उन्हें बाहर निकालना होगा। मैंने एलन से कहा है कि आप जानते हैं, हमारे पास दो लोग हैं जिन्हें बाइडन और कमला ने छोड़ दिया है। एलन ने मुझे कहा है कि उसके पास एक स्टारशिप है और वे अभी इसकी तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के वापस लौटने पर वह उनका स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें: Sunita Williams: इस दिन धरती पर वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स, नासा ने बताई नई तारीख

नासा का मिशन क्या है जिस पर सुनीता गईं?
5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन में भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा का व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed