सूडान: कारखाने में धमाका, 18 भारतीयों समेत 23 की मौत, पलानीस्वामी ने पीएम मोदी को लिखा खत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूडान में चीनी मिट्टी के कारखाने में एक एलीपीजी टैंकर में विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत हो गई जिसमें 18 भारतीय भी शामिल हैं। हादसे में 130 से अधिक लोग घायल भी गए। सूडान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को हुई घटना में भारतीयों के मारे जाने की सूचना दी। हालांकि उसने मृतकों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'हमें अभी यह दुखद सूचना मिली है। सूडान की राजधानी खारतोम के बाहरी क्षेत्र में 'सालूमी' नाम की टाइल बनाने वाली फैक्टरी में बड़ा धमाका हुआ है।'
उन्होंने कहा कि यह काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि इसमें कुछ भारतीयों ने अपनी जान गंवा दी है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। दूतावास ने बताया कि कारखाने में 50 से अधिक भारतीय श्रमिक काम करते हैं।
EAM S Jaishankar: Have just received tragic news of a major blast in a ceramic factory “Saloomi” in Bahri area of the capital Khartoum in Sudan. Deeply grieved to learn that some Indian workers have lost their lives while some others have been seriously injured. (file pic) pic.twitter.com/aOvE9pPoUt
— ANI (@ANI) December 4, 2019
सूडान सरकार ने कहा कि घटना में 23 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग जख्मी हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि घटनास्थल पर सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण नहीं थे। सरकार ने कहा कि वहां पर ज्वलनशील पदार्थों का अनुचित तरीके से भंडार किया गया था जिससे आग फैल गई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
हादसे का शिकार हुए भारतीयों में कुछ तमिलनाडु के भी हैं। इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सूडान के खार्दूम में हुए हादसे का शिकार हुए भारतीयों में तमिलनाडु के तीन नागरिक लापता हैं और अन्य तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं आपसे लापता लोगों की पहचान के लिए और घायलों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए निजी तौर पर दखल देने का अनुरोध करता हूं।'
Letter further reads,"Among Indian Nationals,3 of them hailing from Tamil Nadu are missing&another 3 have been admitted in hospital.I request your personal intervention for early identification of the missing people and provision of best medical care for the injured persons." https://t.co/4SoBRd5GRr
— ANI (@ANI) December 4, 2019