फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudan aid groups say 54 killed in airstrike blamed on military in Darfur

सूडान: दारफुर में सैन्य हवाई हमले से 54 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकतर महिलाएं

Tue, 25 Mar 2025 10:12 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दारफुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दारफुर Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 10:12 PM IST
सार

सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में एक स्थानीय बाजार पर हुए हवाई हमले में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के लिए सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Sudan aid groups say 54 killed in airstrike blamed on military in Darfur
सूडान - फोटो : एएनआई

विस्तार

सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में एक स्थानीय बाजार पर हवाई हमला हुआ, जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई। सहायता समूहों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस हमले के लिए सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन सैन्य बलों ने नागरिकों को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


यह हवाई हमला सोमवार को तोरा गांव में हुआ, जो उत्तर दारफुर प्रांत की राजधानी अल-फाशर के उत्तर में स्थित है। जनरल कोऑर्डिनेशन (एक स्थानीय संगठन जो दारफुर में विस्थापित लोगों की मदद करता है) के प्रवक्ता आदम रेजल ने बताया कि इस हमले से बाजार में भीषण आग लग गई और कई शव जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


सूडान सेना का इनकार
सूडानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नबील अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सेना ने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। ये आरोप गलत हैं और हर बार लगाए जाते हैं जब हमारी सेना दुश्मनों के ठिकानों पर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में महिलाएं मारी गईं
सहायता समूह 'सपोर्ट दारफुर विक्टिम्स' द्वारा साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया कि हमले में बाजार का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और कई शव बुरी तरह झुलस गए। मृतकों की सूची के अनुसार, आधे से ज्यादा महिलाएं थीं। तोरा गांव अल-फाशर से 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। हालांकि, अल-फाशर पर सूडानी सेना का कब्जा बना हुआ है, लेकिन इसे घेरने वाली रैपिड सपोर्ट फोर्सेस द्वारा लगातार हमले कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed