फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sub-variant of the variant Omicron of the corona virus is being known as BA.5, experts said, it is the most infectious sub-variant to date

Corona Update: आ गई कोरोना कोरोना महामारी की एक नई लहर! डब्ल्यूएचओ ने की मास्क पहननने की गुजारिश

Fri, 15 Jul 2022 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 15 Jul 2022 06:43 PM IST
सार

अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक नए सब-वैरिएंट के फैलने का संकेत यह है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि बीए.5 बीए.4 से संबंधित सब-वैरिएंट है। इसकी वजह से पिछले एक हफ्ते में दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 30 फीसदी बढ़ी है...

विज्ञापन
sub-variant of the variant Omicron of the corona virus is being known as BA.5, experts said, it is the most infectious sub-variant to date
कोरोना - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी ने फिर से सिर उठा लिया है। ढाई साल से कहर ढा रहे कोरोना वायरस के एक नए सब-वैरिएंट ने अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के इस सब-वैरिएंट को बीए.5 नाम से जाना जा रहा है। कई विशेषज्ञों ने इसे अब तक सबसे अधिक संक्रामक सब-वैरिएंट बताया है। इसके तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दुनिया के तमाम देशों से मास्क पहनना फिर से अनिवार्य करने की गुजारिश कर चुका है।

विज्ञापन

 

अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक नए सब-वैरिएंट के फैलने का संकेत यह है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि बीए.5 बीए.4 से संबंधित सब-वैरिएंट है। इसकी वजह से पिछले एक हफ्ते में दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 30 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन

 

 

डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल रेयान के मुताबिक यूरोप में इस सब वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में कम से कम 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि चूंकि अब लोग जांच नहीं करवा रहे हैं, इसलिए मुमकिन है कि संक्रमित लोगों की असली संख्या इससे कहीं ज्यादा हो। उधर चीन में भी बीए.5 से संक्रमित लोगों की संख्या बीते एक हफ्ते में तेजी से बढ़ी है। अमेरिका में यह डोमिनेंट स्ट्रेन (सबसे प्रभावशाली) हो चुका है। इस बात की पुष्टि अमेरिकी एजेंसी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति की कोविड-19 रिस्पॉन्स यूनिट के कॉ-ऑर्डिनेटर डॉ. आशीष झा ने टीवी चैनल सीएनएन से कहा- ‘हमने देखा कि कोरोना वायरस तेजी विकसित होता रहा है। इसलिए हम अब सामने आई स्थिति के लिए पहले से तैयार थे। मैं अमेरिकावासियों को जो संदेश देना चाहता हूं, वह ये है- बीए.5 की हम निकटता से निगरानी कर रहे हैं और सबसे अहम बात यह कि हम जानते हैं कि इस पर काबू पाने के लिए हमें क्या करना है।’

 

 

अमेरिका स्थित स्क्रिप्स रिसर्च में मॉलिकुलर मेडिसीन के प्रोफेसर एरिक टॉपोल ने बीए.5 को ओमिक्रोन के अब तक देखे गए तमाम संस्करणों के बीच सबसे खराब बताया है। उन्होंने एक न्यूजलेटर में लिखा है- इंसान की इम्युनिटी को भेदने की इसकी क्षमता ओमिक्रोन के तमाम संस्करणों से ज्यादा है, इसलिए इससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।
 

 

टॉपोल ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू कहा कि अब तक पुराने संक्रमणों और वैक्सीन लगवाने के कारण जो इम्युनिटी बनी, बीए.5 उसे आसानी से भेद सकता है। लेकिन उन्होंने कहा कि इसके संक्रमण के कारण गंभीर लक्षणों के उभरने के अभी तक कोई संकेत नहीं है। फिर भी उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

 

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी है कि बीए.4 और बीए.5 सब वैरिएंट्स के कारण संक्रमण की नई लहर आ गई है। उन्होंने कहा- लोगों ने एहतियात घटा दिए हैं। जांच और संदिग्ध संक्रमित लोगों को अलग-थलग करना अब रोक दिया गया है। इसलिए इस बात का जायजा लेना कठिन हो गया है कि इन वैरिएंट्स का असली असर कितना है, रोग के लक्षण क्या हैं, और इलाज से उनका मुकाबला कितना प्रभावी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed