फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Study says India and UK variants equally transmissible

खतरा: कोरोना का यूके स्ट्रेन हो या इंडियन, दोनों बराबर संक्रामक, स्टडी में हुआ खुलासा

Sun, 09 May 2021 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 May 2021 12:17 PM IST
सार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर भारत के लिए तबाही और बर्बादी बनकर आई है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना भारत में कोरोना संक्रमण के करीब चार लाख मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Study says India and UK variants equally transmissible
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर भारत के लिए तबाही और बर्बादी बनकर आई है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना भारत में कोरोना संक्रमण के करीब चार लाख मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं हर रोज औसतन 3700 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। भारत में महामारी की दूसरी लहर में वायरस का नया वैरिएंट उम्मीद से कहीं ज़्यादा घातक साबित हो रहा है। एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कोरोना का नया वैरिएंट भारत और यूके में एक जैसा है। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारी एजेंसी रिपब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने बताया कि  कोरोनोवायरस का इंडियन डबल वैरिएंट  B.1.617.2  यूके के B.1.1.7 के बराबर है।  B.1.617.2 म्यूटेंट ब्रिटेन के अलावा भारत के महाराष्ट्र  समेत कई हिस्सों में पाया गया है। हालांकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इसकी अभी पहचान नहीं हो पायी है, हालांकि इसका पहला वैरिएंट B.1.617 दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में पाया गया है। विशेषज्ञों की टीम वैरिएंट की जांच करने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

पिछले दिनों कनाडा के विशेषज्ञों ने कोरोना वैरिएंट B.1.1.7 की पहली मॉलिक्यूलर तस्वीर जारी की थी। इसी स्ट्रेन से दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर फैली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed