{"_id":"686f9efc1f8dd48b4c01e2ea","slug":"student-pilot-from-india-among-two-killed-in-mid-air-crash-in-canada-toronto-ottawa-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में बीच हवा में टकराए दो विमान, हादसे में भारतीय छात्र पायलट समेत दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में बीच हवा में टकराए दो विमान, हादसे में भारतीय छात्र पायलट समेत दो की मौत
Thu, 10 Jul 2025 04:39 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 10 Jul 2025 04:39 PM IST
सार
Aircraft Crash In Canada: कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में दो विमान बीच हवा में आपस में टकरा गए, इस हादसे में दोनों विमानों के पायलट की मौत हो गई। जिसमें एक पायलट भारतीय छात्र था और दूसरी कनाडाई युवती थी। भारतीय दूतावास ने इस हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर में भारत के एक छात्र पायलट की मौत हो गई। मृतक छात्र पायलट की पहचान श्रीहरि सुकेश के रूप में हुई है। वह कनाडा में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे। यह हादसा मंगलवार सुबह स्टीनबैक नाम के इलाके के पास हुआ, जो कनाडा के विंनीपेग शहर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मौजूद है। इस हादसे में एक और छात्र पायलट की भी मौत हो गई, जिसका नाम सावाना मे रोयेस था। वह कनाडा की रहने वाली थीं और अपने पायलट पिता के पदचिह्नों पर चलना चाहती थीं।
यह भी पढ़ें - बांग्लादेश: शेख हसीना पर प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में चलेगा मुकदमा, पुलिस प्रमुख ने कबूल किया गुनाह
टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे दोनों
दोनों पायलट हार्व्स एयर नाम की फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे थे। मामले में स्कूल के प्रमुख एडम पेनर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों पायलट टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे और लैंडिंग स्ट्रिप की ओर आ रहे थे। भारतीय वाणिज्य दूतावास, टोरंटो ने बताया कि वह श्रीहरि के परिवार, फ्लाइट स्कूल और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है और हर तरह की सहायता दे रहा है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
दोनों छोटे, एकल इंजन वाले विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। इस टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर गिर गए और मलबे से दोनों पायलटों के शव बरामद किए गए। किसी विमान में कोई अन्य यात्री सवार नहीं था।
यह भी पढ़ें - Nepal: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बचाव कार्य जारी; सामान्य बारिश में जलस्तर तेजी से बढ़ने की होगी जांच
चश्मदीद ने बयां किया हादसा
स्टीनबैक में रहने वाले नथानिएल प्लेट ने बताया कि उन्होंने मंगलवार सुबह एक तेज धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा, 'ये जरूर प्लेन क्रैश है।' थोड़ी देर बाद उन्होंने काले धुएं का बड़ा गुबार देखा और फिर एक और धमाका हुआ। वहीं इस मामले में कनाडा की ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (टीएसबी) ने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है। यह एजेंसी देश में हुए हर तरह के हवाई हादसों की जांच करती है।

With profound sorrow, we mourn the tragic passing of Mr. Sreehari Sukesh, a young Indian student pilot, who lost his life in a mid-air collision near Steinbach, Manitoba. We extend our deepest condolences to his family. The Consulate is in contact with the bereaved family, the…
— IndiainToronto (@IndiainToronto) July 9, 2025
कैसे हुआ हादसा?
दोनों छोटे, एकल इंजन वाले विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। इस टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर गिर गए और मलबे से दोनों पायलटों के शव बरामद किए गए। किसी विमान में कोई अन्य यात्री सवार नहीं था।
यह भी पढ़ें - Nepal: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बचाव कार्य जारी; सामान्य बारिश में जलस्तर तेजी से बढ़ने की होगी जांच
चश्मदीद ने बयां किया हादसा
स्टीनबैक में रहने वाले नथानिएल प्लेट ने बताया कि उन्होंने मंगलवार सुबह एक तेज धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा, 'ये जरूर प्लेन क्रैश है।' थोड़ी देर बाद उन्होंने काले धुएं का बड़ा गुबार देखा और फिर एक और धमाका हुआ। वहीं इस मामले में कनाडा की ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (टीएसबी) ने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है। यह एजेंसी देश में हुए हर तरह के हवाई हादसों की जांच करती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन