फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Storms may rise in summer due to climate change, MIT study claims

जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मियों में तूफान ज्यादा आने की आशंका : अध्ययन का दावा

Tue, 19 Feb 2019 03:33 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Storms may rise in summer due to climate change, MIT study claims
क्लाइमेट चेंज - फोटो : FILE PHOTO

जलवायु परिवर्तन के कारण वातावरण में ऐसी ऊर्जा उत्पन्न हो रही है जो गर्मियों के मौसम को बेहद गर्म बना देगी जिससे भारत समेत उत्तरी गोलार्ध के क्षेत्रों में मौसमी स्थितियां निष्क्रिय हो सकती हैं और भयंकर तूफान आ सकते हैं। मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एक अध्ययन में पाया गया कि वैश्विक तापमान खासकर आर्कटिक में तापमान बढ़ने से वातावरण में ऊर्जा पुनर्वितरित हो रही है। 

विज्ञापन


तूफानों एवं अन्य स्थानीय, संवहन (ऊष्मा का स्थानांतरण) प्रक्रियाओं को उत्तेजित करने के लिए ज्यादा ऊर्जा मौजूद है जबकि कम ऊर्जा गर्मियों के अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात (मध्यम मौसमी तंत्र जो हजारों किलोमीटर की दूरी तक फैला होता है) की तरफ जा रही है। ये प्रणालियां सामान्य तौर पर बारिश लाने वाली हवाओं के साथ जुड़ी होती हैं। 
विज्ञापन


एमआईटी में स्नातक के छात्र चार्ल्स गर्टलर ने कहा कि अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान वायु एवं वायु प्रदूषण को ठंडा करते हैं, इसलिए गर्मी में कमजोर अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफानों के चलते शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता ज्यादा दिनों तक खराब देखने को मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्टलर ने कहा कि शहरी वायु गुणवत्ता के अलावा आपको ज्यादा भयंकर तूफान एवं ज्यादा लंबे समय तक गर्म लहरों के साथ ही बेजान दिनों का सामना करना पड़ सकता है। यह अध्ययन प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed