फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   States of America Opened on Emergency Front Against Trump

आपातकाल पर अमेरिका के 16 राज्यों ने खोला ट्रंप के खिलाफ मोर्चा

Tue, 19 Feb 2019 10:55 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 19 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
States of America Opened on Emergency Front Against Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए अड़ चुके राष्ट्रपति ट्रंप ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल तो लगा दिया लेकिन अब विपक्षी डेमोक्रेटों के साथ-साथ संघीय राज्यों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


देश के 16 राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में मुकदमा दायर करते हुए दलील दी है कि मेक्सिको दीवार के लिए राशि को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल लगाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। यहां तक कि ट्रंप की ही रिपब्लिकन पार्टी में भी इस कदम के खिलाफ लामबंदी तेज हो गई है। मुकदमे में कहा गया है कि ट्रंप का आदेश संविधान की विधायी प्रक्रियाओं का पालन नहीं करता है क्योंकि देश के सार्वजनिक धन पर कांग्रेस का नियंत्रण है।
विज्ञापन


अदालत का दरवाजा खटखटाने वालों में कैलिफोर्निया, कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, हवाई, इलिनोइस, मेन, मैरीलैंड, मिशिगन, मिनेसोटा, नेवादा, न्यूजर्सी, न्यू मैक्सिको, न्यूयॉर्क, ओरेगन और वर्जीनिया हैं। राज्यों की घोषणा के पहले कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा ने कहा कि हमारा कानूनी रुख काफी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा दीवार निर्माण पर खर्च होने वाली राशि से देश की सैन्य परियोजनाओं, आपदा मदद व अन्य लक्ष्यों के लिए धन की दिक्कत आ सकती है। इस मुकदमे में शामिल सभी राज्यों के अटॉर्नी जनरल डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं।


ट्रंप की पार्टी में उठे विरोध के सुर

उधर, इस मामले में ट्रंप की पार्टी में भी विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं। पार्टी के कई सीनेटरों ने राष्ट्रपति के इस कार्यकारी आदेश  की निंदा की है। शिकायत में कहा गया है कि सीमा की दीवार के निर्माण के लिए अतिरिक्त संघीय निधियों का उपयोग किया जाएगा जिसके चलते देश में संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इससे देश बेचैन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed