फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stanford University professor's claim - West is deliberately ignoring India's development

US: स्टैनफोर्ड विवि के प्रोफेसर का दावा- भारत का विकास जानबूझकर अनदेखा कर रहा पश्चिम, हकीकत से कोसों दूर

Wed, 01 May 2024 07:00 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, मिलपिटैस।
एजेंसी, मिलपिटैस। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 May 2024 07:00 AM IST
सार

भारत में लोकतंत्र के भविष्य और पीएम मोदी के सत्तावादी शासन की ओर बढ़ने के आरोपों पर प्रोफेसर अनुराग मैराल ने कहा कि वह भारत को निरंकुशता की ओर बढ़ता नहीं देखते हैं। दुनिया को भारतीयों पर भरोसा रखना चाहिए। भारतीय लोगों में जबरदस्त आत्मविश्वास है

विज्ञापन
Stanford University professor's claim - West is deliberately ignoring India's development
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनुराग मैराल का कहना है कि पिछले एक दशक में भारत ने उल्लेखनीय तरक्की की है। लेकिन, पश्चिमी मीडिया जानबूझकर भारत की इस विकास यात्रा को अनदेखा कर रहा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टैनफोर्ड बायर्स सेंटर फॉर बायोडिजाइन में मेडिसिन के प्रोफेसर और ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के निदेशक डॉ. अनुराग मैराल ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत जैसे जटिल देश की दूर से रिपोर्टिंग करना, ऐसी कहानियां लिखने का एक नुस्खा है, जो कभी विश्वसनीय नहीं हो सकती हैं।

विज्ञापन


भारतीय में चुनाव, लोकतंत्र की स्थिति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पश्चिमी मीडिया, विशेष रूप से अमेरिका में छपे नकारात्मक लेखों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया में भारत की ज्यादातर कहानियां हकीकत से परे और हास्यास्पद होती हैं। जो लोग भारत को जानते हैं, वे इन कहानियों पर जरा भी विश्वास नहीं करते हैं। क्योंकि, ये बहुत सतही और वास्तविक डाटा से दूर होती हैं। भारत में लोकतंत्र के भविष्य और पीएम मोदी के सत्तावादी शासन की ओर बढ़ने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह भारत को निरंकुशता की ओर बढ़ता नहीं देखते हैं। दुनिया को भारतीयों पर भरोसा रखना चाहिए। भारतीय लोगों में जबरदस्त आत्मविश्वास है वे अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक हैं।  
विज्ञापन


पीएम मोदी की जीत के लिए अमेरिकी समर्थकों ने किया हवन
अमेरिका के विभिन्न शहरों में भाजपा समर्थकों ने, भारत के चुनाव में सत्तारूढ़ दल और पीएम नरेंद्र मोदी की जीत के लिए हवन किया। ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-यूएसए’ द्वारा न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया, मैरीलैंड और शिकागो में यह हवन किए गए। संगठन ने बताया, ये पवित्र अनुष्ठान आध्यात्मिक शक्ति उत्पन्न करते हैं। बयान में कहा गया कि यह हवन पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध भारत के लिए भाजपा के दृष्टिकोण का समर्थन करने के हमारे सामूहिक दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। संगठन के ए. प्रसाद ने कहा, यह भारत की प्रगति के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता की गहन अभिव्यक्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed