{"_id":"631533a642461f31db072392","slug":"stabbing-rampage-in-canada-saskatchewan-10-killed-and-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में गुटीय संघर्ष, 13 जगहों पर चाकूबाजी की घटना में 10 की मौत, एक संदिग्ध मृत पाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में गुटीय संघर्ष, 13 जगहों पर चाकूबाजी की घटना में 10 की मौत, एक संदिग्ध मृत पाया गया
Tue, 06 Sep 2022 04:03 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सस्केचेवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सस्केचेवान
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:03 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछ कोई मकसद सामने नहीं आया है कि हमला क्यों किया गया। पुलिस ने कहा कि इस प्रांत में जो कुछ हुआ है, वह बहुत भयावह है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कनाडा में चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के सास्काचेवान प्रांत में एक स्थानीय समुदाय और पास के एक अन्य शहर में चाकूबाजी की 13 घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि ‘जेम्स स्मिथ क्री नेशन’ और सास्काटून के उत्तर-पूर्व में वेल्डन गांव में कई जगह चाकू घोंपने की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
आरसीएमपी सास्काचेवान की सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि कुछ लोगों को संदिग्धों ने निशाना बनाया, लेकिन अन्य लोगों पर अनायास हमला किया गया था। हालांकि अधिकारी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि हमले क्यों किए गए। ब्लैकमोर ने कहा कि आज जो कुछ हुआ है, वह भयावह है। उन्होंने कहा कि 13 अपराध स्थल हैं जहां या तो शव मिले हैं या घायल स्थिति में लोग मिले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने संदिग्धों से आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया। पुलिस को सुबह ‘फर्स्ट नेशन’ समुदाय के लोगों पर चाकू घोंपने की रिपोर्ट मिलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद हमलों की और खबरें तेजी से आने लगीं और दोपहर तक पुलिस ने चेतावनी जारी की कि कथित तौर पर दो संदिग्धों को ले जा रहे एक वाहन को रेजिना में देखा गया था। उसके बाद से वे नहीं दिखे।
विज्ञापन
एक संदिग्ध मृत पाया गया
कनाडाई पुलिस का कहना है कि 10 लोगों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध मृत पाया गया है। शव पर चोटों के निशान हैं जिसे देखने से पता चलता है कि ये चोटें खुद नहीं लगी हैं। सास्काचेवान रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस ने खतरनाक संदिग्धों को लेकर एक अलर्ट जारी किया था। रेजिना पुलिस सेवा ने कहा कि वह संदिग्धों को खोजने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है। संदिग्धों की पहचान 31 वर्षीय डेमियन सैंडरसन और 30 वर्षीय माइल्स सैंडरसन के रूप में की गई है।
भीषण व हृदयविदारक हैं हमले : त्रूदो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने ट्वीट किया, आज सास्काचेवान में हुए हमले भीषण और हृदयविदारक हैं। मैं उन लोगों के बारे में सोच रहा हूं जिन्होंने अपने किसी प्रियजन को खो दिया है और जो घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा, हम हालात पर नजर रख रहे हैं और सभी से स्थानीय अधिकारियों की हिदायतों का पालन करने का आग्रह किया है। जेम्स स्मिथ क्री नेशन ने आपात स्थिति की घोषणा की है।
स्थानीय लोगों को सावधानी की सलाह
आरसीएमपी ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, यदि आप रेजिना क्षेत्र में हैं तो सावधानी बरतें और किसी जगह आश्रय लेने पर विचार करें। सुरक्षित स्थान न छोड़ें, संदिग्ध लोगों से न मिलें, किसी अनजान को अपने पास न बुलाएं तथा संदिग्धों समेत आपात स्थितियों की सूचना पुलिस को दें।