फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stabbing rampage in Canada Saskatchewan 10 killed and several injured

Canada: कनाडा में गुटीय संघर्ष, 13 जगहों पर चाकूबाजी की घटना में 10 की मौत, एक संदिग्ध मृत पाया गया

Tue, 06 Sep 2022 04:03 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सस्केचेवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सस्केचेवान Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Sep 2022 04:03 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछ कोई मकसद सामने नहीं आया है कि हमला क्यों किया गया। पुलिस ने कहा कि इस प्रांत में जो कुछ हुआ है, वह बहुत भयावह है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Stabbing rampage in Canada Saskatchewan 10 killed and several injured
कनाडा में चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की है। - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा के सास्काचेवान प्रांत में एक स्थानीय समुदाय और पास के एक अन्य शहर में चाकूबाजी की 13 घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि ‘जेम्स स्मिथ क्री नेशन’ और सास्काटून के उत्तर-पूर्व में वेल्डन गांव में कई जगह चाकू घोंपने की घटनाएं हुईं।

विज्ञापन


आरसीएमपी सास्काचेवान की सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि कुछ लोगों को संदिग्धों ने निशाना बनाया, लेकिन अन्य लोगों पर अनायास हमला किया गया था। हालांकि अधिकारी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि हमले क्यों किए गए। ब्लैकमोर ने कहा कि आज जो कुछ हुआ है, वह भयावह है। उन्होंने कहा कि 13 अपराध स्थल हैं जहां या तो शव मिले हैं या घायल स्थिति में लोग मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने संदिग्धों से आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया। पुलिस को सुबह ‘फर्स्ट नेशन’ समुदाय के लोगों पर चाकू घोंपने की रिपोर्ट मिलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद हमलों की और खबरें तेजी से आने लगीं और दोपहर तक पुलिस ने चेतावनी जारी की कि कथित तौर पर दो संदिग्धों को ले जा रहे एक वाहन को रेजिना में देखा गया था। उसके बाद से वे नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक संदिग्ध मृत पाया गया
कनाडाई पुलिस का कहना है कि 10 लोगों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध मृत पाया गया है। शव पर चोटों के निशान हैं जिसे देखने से पता चलता है कि ये चोटें खुद नहीं लगी हैं। सास्काचेवान रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस ने खतरनाक संदिग्धों को लेकर एक अलर्ट जारी किया था। रेजिना पुलिस सेवा ने कहा कि वह संदिग्धों को खोजने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है। संदिग्धों की पहचान 31 वर्षीय डेमियन सैंडरसन और 30 वर्षीय माइल्स सैंडरसन के रूप में की गई है।

भीषण व हृदयविदारक हैं हमले : त्रूदो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने ट्वीट किया, आज सास्काचेवान में हुए हमले भीषण और हृदयविदारक हैं। मैं उन लोगों के बारे में सोच रहा हूं जिन्होंने अपने किसी प्रियजन को खो दिया है और जो घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा, हम हालात पर नजर रख रहे हैं और सभी से स्थानीय अधिकारियों की हिदायतों का पालन करने का आग्रह किया है। जेम्स स्मिथ क्री नेशन ने आपात स्थिति की घोषणा की है।


स्थानीय लोगों को सावधानी की सलाह
आरसीएमपी ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, यदि आप रेजिना क्षेत्र में हैं तो सावधानी बरतें और किसी जगह आश्रय लेने पर विचार करें। सुरक्षित स्थान न छोड़ें, संदिग्ध लोगों से न मिलें, किसी अनजान को अपने पास न बुलाएं तथा संदिग्धों समेत आपात स्थितियों की सूचना पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed