फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan president sirisena alleges that RAW was attempting to plot his assassination

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 'रॉ' पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है'

Wed, 17 Oct 2018 08:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan president sirisena alleges that RAW was attempting to plot his assassination

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट से कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) उनकी हत्या की साजिश रचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक बैठक में मौजूद सूत्र के हवाले से यह जानकारी मिली है। साथ ही सिरीसेना ने ये भी कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में कुछ पता न हो। राष्ट्रपति ने ये बयान हफ्ते के अंत में दिल्ली में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले दिया है। बता दें ये वार्ता श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और पीएम मोदी के बीच होनी है।   
विज्ञापन


महीने की शुरुआत में रिपोर्टेस से पता चला था कि सीबीआई ने श्रीलंका में भ्रष्टाचार निरोधी क्रूसेडर नमाल कुमारा से पूछताछ की थी। जिसने दावा किया था कि सिरीसेना की हत्या की सजिश के बारे में उसे पूरी जानकारी है। बाद में उसने सीबीआई को भारतीय नागरिक थॉमस के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थॉमस केरल का रहने वाला है और उसने भी इस बात का दावा किया कि उसे इस साजिश की जानकारी है। हालांकि बाद में यह सभी रिपोर्ट सरकार द्वारा खारिज कर दी गईं। कहा गया कि ये केवल विरोध को बढ़ावा दे रही थीं। बैठक के बाद सिरीसेना के सलाहकारों ने हत्या की साजिश पर बात करने के लिए एक प्रेस मीट भी बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed