फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa declares public emergency after unrest

Sri lanka Crisis: श्रीलंका में लगा आपातकाल, राष्ट्रपति ने की घोषणा, हिंसक प्रदर्शनों के चलते लिया फैसला

Sat, 02 Apr 2022 02:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Apr 2022 02:02 AM IST
सार

मिरिहाना में राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। इस हिंसक प्रदर्शन में पत्रकारों सहित कम से कम दस लोग घायल हो गए। बता दें कि श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa declares public emergency after unrest
श्रीलंका की अर्थव्यस्था बर्बादी की कगार पर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट की वजह से लोग सड़कों पर आ गए हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसक होते प्रदर्शनों को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को एक राजपत्र जारी कर सार्वजनिक आपातकाल का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक देश में मौजूदा स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के मद्देनजर और समुदाय के जीवन के लिए आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए आपातकाल लगाया गया है। राष्ट्रपति ने एक गजट जारी कर आपातकाल लागू किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में छह घंटे के लिए पुलिस कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी प्रांत में पुलिस कर्फ्यू 2 अप्रैल (आज) की मध्यरात्रि से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास के बाहर कई प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे और जमकर प्रदर्शन किया था।

इस दौरान मिरिहाना में राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस हिंसक प्रदर्शन में पत्रकारों सहित कम से कम 50 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि श्रीलंका इस समय एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना भी कर रहा है।
   
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के गहरे संकट से जूझ रही है। इसका मुख्य आधार पर्यटन क्षेत्र है, जो कि कोरोना महामारी के कारण काफी समस्याओं का सामना कर रहा है। इससे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है।


श्रीलंका वर्तमान में विदेशी मुद्रा की कमी का सामना भी कर रहा है जिसके कारण भोजन, ईंधन, बिजली और गैस की कमी हो गई है और आर्थिक सहायता के लिए मित्र देशों से सहायता मांगी जा रही है। श्रीलंका में रोजाना कम से कम 10 घंटे बिजली कटौती हो रही है। साथ ही श्रीलंका की मुद्रा में भी गिरावट आई है।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति आवास के बाहर प्रदर्शन आतंकी गतिविधि : सरकार 
श्रीलंका की सरकार ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन  को आतंकवादी गतिविधि करार दिया। हालांकि प्रदर्शन के बाद कोलंबो में जगह-जगह रात भर लगा रहा कर्फ्यू शुक्रवार सुबह हटा लिया गया। श्रीलंका की बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण लोगों ने राष्ट्रपति का विरोध शुरू किया है। श्रीलंका सरकार ने इस प्रदर्शन के लिए विपक्ष से जुड़े चरमपंथी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कई चरमपंथी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed