फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Police sergeant arrested for joining Galle Face protest, released on bail

श्रीलंका संकट: पुलिस से भी उठने लगीं सरकार के खिलाफ आवाज, गॉल में राजपक्षे परिवार के खिलाफ प्रदर्शन और तेज

Sat, 16 Apr 2022 09:10 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, कोलंबो
एएनआई, कोलंबो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Apr 2022 09:10 AM IST
सार

श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट को लेकर विरोध-प्रदर्शनों में तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोलंबो की राजधानी में गाले फेस ग्रीन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। गौरतलब है कि श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी, बढ़ती कीमतों और दैनिक बिजली कटौती के साथ आजादी के बाद से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। साथ ही, श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर है।

विज्ञापन
Sri Lankan Police sergeant arrested for joining Galle Face protest, released on bail
श्रीलंका संकट - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका में महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और भी अधिक तेज होने लगा है। आम लोग, वकील, खिलाड़ी के बाद अब पुलिसकर्मी भी अपनी आवाद बुलंद करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका पुलिस के एक हवलदार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद उसे शर्तों के साथ जमानत दे दी गई। कोलंबो के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट केमिंडा परेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हवलदार   दंड संहिता, पुलिस अध्यादेश और आधिकारिक गोपनीयता अध्यादेश की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे शर्तों के साथ जमानत दे दी गई।   पुलिस हवलदार की ओर से राष्ट्रपति के वकीलों सहित नि:शुल्क वकीलों का एक समूह अदालत में पेश हुआ। 29 अप्रैल को मामले की फिर से सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


हवलदार के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई: पुलिस मुख्यालय
इस बीच, पुलिस ने गाले फेस विरोध में वर्दी में शामिल हुए पुलिस हवलदार के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच की प्रगति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार पोर्टल के अनुसार, गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए पुलिस मुख्यालय ने कहा कि एक पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर सेवा के अधिकार क्षेत्र में काम करना चाहिए।
विज्ञापन


गाले फेस पर भारी प्रदर्शन
बता दें कि  श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर 8वें दिन भी बड़ी संख्या में कलाकार और पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने राजधानी कोलंबो के मुख्य समुद्र तट गाले फेस पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभी प्रदर्शनकारी श्रीलंकाई सरकार द्वारा आर्थिक स्थिति से निपटने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी राजपक्षे की सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed