{"_id":"66803dfe65e49ea6700602d9","slug":"sri-lankan-police-arrest-at-least-200-foreigners-most-indians-for-online-financial-scams-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: 200 विदेशियों को श्रीलंकाई पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी में सबसे ज्यादा भारतीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: 200 विदेशियों को श्रीलंकाई पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी में सबसे ज्यादा भारतीय
Sat, 29 Jun 2024 10:31 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:31 PM IST
सार
श्रीलंका में पुलिस ने करीब 200 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है, जो कथित तौर पर ऑनलाइन पैसे की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
श्रीलंकाई में ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी में सबसे ज्यादा भारतीय गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में भारतीयों की तरफ से ऑनलाइन पैसे की धोखाधड़ी करने के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक श्रीलंकाई समाचार संगठन के अनुसार श्रीलंकाई पुलिस ने 200 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें कथित तौर पर ऑनलाइन पैसे की धोखाधड़ी करने के मामले में सबसे ज्यादा संख्या भारतीय गिरफ्तार किए गए हैं।
चीन, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और नेपाली भी शामिल
वहीं श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग ने यह भी पाया कि इस तरह की धोखाधड़ी के माध्यम से मिले पैसे को यूनाइटेड किंगडम, दुबई और भारत के बैंक खातों में जमा किया गया है। जबकि एक स्थानीय समाचार पोर्टल ने आपराधिक जांच विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में चीन, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और नेपाली के नागरिक शामिल हैं, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा संख्या भारतीय नागरिक की है।
400 से ज्यादा कंप्यूटरों की हो रही जांच
श्रीलंकाई पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए विदेशियों के पास से इस्तेमाल किए 400 से ज्यादा कंप्यूटरों की जांच की जा रही है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता एसएसपी निहाल थलदुवा ने बताया था कि गुरुवार को कोलंबो के उपनगरीय इलाके मदीवेला और बत्तरामुल्ला और पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो से लगभग 60 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई छापेमारी में 60 भारतीय गिरफ्तार
बता दें कि इस मामले में श्रीलंका के सीआईडी अधिकारियों ने इन इलाकों में एक साथ छापेमारी की थी, जिसमें कुल 135 मोबाइल फोन और 57 लैपटॉप जब्त किए गए थे। जबकि ये कार्रवाई एक पीड़ित शख्स की शिकायत के बाद की गई थी, जिसे सोशल मीडिया पर बातचीत के लिए नकदी का वादा करके एक व्हाट्सएप ग्रुप में फंसाया गया था। पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तारियों ने दुबई और अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय संबंधों को उजागर किया है, जबकि पीड़ितों में स्थानीय और विदेशी दोनों शामिल थे।