फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Will spend 7 million dollars of Indian money for Food US delegation will reach Colombo Today

श्रीलंका : 'रोटी' के लिए भारतीय रकम में से 70 लाख डॉलर खर्च करेगा, आज कोलंबो पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

Sun, 26 Jun 2022 03:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो। 
एजेंसी, कोलंबो।  Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Jun 2022 03:29 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Will spend 7 million dollars of Indian money for Food US delegation will reach Colombo Today
श्रीलंका में आर्थिक संकट। - फोटो : Twitter

श्रीलंका सरकार ने जरूरी खाद्य वस्तु आयात के लिए भारत द्वारा विस्तारित एक अरब डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट में से 70 लाख डॉलर के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। 18 करोड़ डॉलर की खाद्य वस्तुएं अतिरिक्त होंगी जो भारत से आयात की जाएंगी। एक दिन पूर्व ही भारत ने श्रीलंका को 3 अरब श्रीलंकाई रु. से ज्यादा की मानवीय खेप भेजी है।

विज्ञापन


इधर, श्रीलंका का दौरा करने के लिए एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल रविवार को यहां पहुंचेगा। अमेरिकी ट्रेजरी और विदेश मंत्रालय का यह प्रतिनिधिमंडल 26 से 29 जून तक श्रीलंका का दौरा कर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करेगा ताकि मौजूदा आर्थिक संकट को हल करने में उसकी मदद कर सके। इसमें एशिया के लिए ट्रेजरी के उप सहायक सचिव रॉबर्ट काप्रोथ और दक्षिण और मध्य एशिया के लिए उप सहायक विदेश मंत्री राजदूत केली कीडरलिंग शामिल होंगे।
विज्ञापन


घटाई लोगों के पास विदेशी मुद्रा रखने की सीमा
आर्थिक तंगी और विदेशी मुद्रा के गहरे संकट का सामना कर रही श्रीलंका सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। देश की कार्यवाहक सरकार ने लोगों के लिए विदेशी मुद्रा रखने की सीमा घटा दी है। अब एक व्यक्ति के पास अधिकतम 10,000 डॉलर की विदेशी मुद्रा ही रह सकती है। इससे पहले यह सीमा 15000 डॉलर तक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका सरकार का विदेशी मुद्रा का खजाना पूरी तरह से खाली है। देश के पास तेल और जरूरी सामान खरीदने के पैसे नहीं बचे हैं। ऐसे में जरूरी विदेशी मुद्रा भंडार बनाए रखने के मकसद से यह सीमा लागू की है। वित्त मंत्रालय का भी दायित्व संभालने वाले पीएम रानिल विक्रमसिंघे की तरफ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में विदेशी मुद्रा को आकर्षित करने के इरादे से विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत विदेशी मुद्रा रखने की सीमा घटाई जा रही है। अतिरिक्त विदेशी मुद्रा जमा करने या अधिकृत डीलर को बेचने के लिए 16 जून, 2022 से 14 कार्य दिवसों की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed