फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka to review national security strategy amidst growing international rivalries: Pres Wickremesinghe

विक्रमसिंघे बोले: हिंद महासागर में बढ़ रहा पनडुब्बियों का इस्तेमाल, राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की होगी समीक्षा

Sat, 19 Aug 2023 06:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Aug 2023 06:45 PM IST
सार

Sri Lanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की व्यापक समीक्षा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समीक्षा में कई कारक, आर्थिक रुझान और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Sri Lanka to review national security strategy amidst growing international rivalries: Pres Wickremesinghe
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की व्यापक समीक्षा की जरूरत पर जोर दिया। गाले प्रांत के दक्षिणी जिले में नौसेना की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समीक्षा में कई कारक, आर्थिक रुझान और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव शामिल होंगे। 

विज्ञापन

विक्रमसिंघे राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की व्यापक समीक्षा इसलिए चाहते हैं ताकि उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्विता में उलझनों से मुक्ता रास्ता तैयार किया जा सकते और हिंद महासागर में तटस्थता बनाए रखी जा सके। राष्ट्रपति ने समकालीन सुरक्षा नीतियां तैयार करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को रिपोर्ट करने के लिए एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल के नेतृत्व में एक टीम पहले ही नियुक्त कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य हिंद-महासागर क्षेत्र में वैश्विक शक्ति संघर्षों के अतिक्रमण का गवाह है। विक्रमसिंघे ने कहा,'एक मोर्चे पर प्रशांत महासागर के पार अमेरिका और चीन के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसके साथ ही यूक्रेन के संदर्भ में पश्चिमी देशों और रूस के बीच एक शक्ति संघर्ष उभरा है। यह प्रतिस्पर्धा अफ्रीका में नाइजर जैसे दूरदराज के इलाकों तक फैली हुई है।'

विज्ञापन

विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका को हिंद महासागर क्षेत्र में तटस्थता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'निस्संदेह, हिंद महासागर दुनिया के महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की मेजबानी करता है, जिससे श्रीलंका इस स्तर पर एक अभिन्न खिलाड़ी बन जाता है। जैसा कि हम इन जल क्षेत्रों में नौपरिवहन का संचालन करते हैं, यह जरूरी है कि हम एक निष्पक्ष रुख बनाए रखते हुए इन अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों में उलझनों से मुक्त एक रास्ता तैयार करें। हमारी सबसे बड़ी चिंता इस क्षेत्र में हमारी सुरक्षा होनी चाहिए।'
 

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में पनडुब्बियों का इस्तेमाल बढ़ा है। इसलिए, द्वीप राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा रणनीति को पनडुब्बी निगरानी और नियंत्रण के अनुरूप एक मजबूत कार्यक्रम के विकास की दिशा में निर्देशित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, समीक्षा रिपोर्ट के संकलन के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आधुनिक सुरक्षा नीतियों के लिए एक खाका अपनाया जाएगा। आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका को रक्षा खर्च के लिए बड़े बजटीय आवंटन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है क्योंकि उसका स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा बजट कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed