फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: Sri Lankan Navy launched an operation, arrested 10 Indian fishermen, one Sri Lankan sailor died

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने चलाया अभियान, 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, एक श्रीलंकाई नाविक की मौत

Tue, 25 Jun 2024 04:23 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 25 Jun 2024 04:23 PM IST
सार

नौसेना प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर को जब्त करने के लिए द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों द्वारा शुरू किए गए अभियान में कम से कम 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक श्रीलंकाई नौसैनिक नाविक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sri Lanka: Sri Lankan Navy launched an operation, arrested 10 Indian fishermen, one Sri Lankan sailor died
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर को जब्त करने के लिए द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों ने अभियान शुरू किया था। जिसमें 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया, वहीं इस दौरान एक श्रीलंकाई नौसैनिक नाविक की मौत हो गई। 

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के जवान कभी-कभी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते रहते हैं। अवैध रूप से श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के पर मछुआरों की नावों को भी जब्त कर ली जाती है। इनमें से अधिकांश घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं, जो तमिलनाडु को श्रीलंका के उत्तरी सिरे से अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है, जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक समृद्ध क्षेत्र है। हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने 18 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनकी नौका भी जब्त कर ली थी। उसके बाद द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों ने अभियान शुरू किया। जिसमें वे श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर को जब्त करना चाहते थे। मंगलवार को यह अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन


नौसेना प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को उत्तरी जाफना में डेल्फ़्ट द्वीप के तट पर शुरू किया गया था। श्रीलंकाई नौसेना को सूचना मिली कि कुछ मछुआरों के साथ एक भारतीय श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहा है। उन्होंने बताया, "नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे एक भारतीय ट्रॉलर और मछुआरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि, अभियान के दौरान एक श्रीलंकाई नाविक को भारतीय ट्रॉलर में लोहे की छड़ से सीने में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।"  इस अभियान में श्रीलंकाई नौसेना ने ट्रॉलर को जब्त कर लिया और उसमें सवार 10 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना ने कहा कि इस साल अब तक देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए 200 से अधिक भारतीय मछुआरों और 27 ट्रॉलरों को जब्त किया गया है। यह घटना कथित अवैध शिकार के लिए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed