{"_id":"5f7334b1a7ba7d09ff1251ee","slug":"sri-lanka-returns-containers-of-illegal-waste-to-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने कचरे के 21 कंटेनर ब्रिटेन को लौटाए, लेकिन क्यों?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका ने कचरे के 21 कंटेनर ब्रिटेन को लौटाए, लेकिन क्यों?
Tue, 29 Sep 2020 06:51 PM IST
अनिल पांडेय
बीबीसी
बीबीसी
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 29 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन से कचरे के कंटेनर का मुआयना एक श्रीलंकाई अधिकारी
- फोटो : Srilankan Media
श्रीलंका ने कहा है कि वो कचरे से भरे 21 कंटेनरों को ब्रिटेन वापस भेज रहा है क्योंकि इनमें खतरनाक चीजें हैं। कस्टम अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एक प्राइवेट कंपनी के भेजे 263 कंटेनरों में से कई में अस्पताल का कचरा मिला है।
विज्ञापन
दरअसल जो कचरा जहाज पर चढ़ाया गया था उसमें पुराने गद्दे, कारपेट और दरियां होनी चाहिए थीं जिनकी रीसाइक्लिंग हो सकती है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि कंटेनरों में प्लास्टिक और पॉलीथीन का कचरा भी मिला है।
विज्ञापन
श्रीलंका ने इन कंटेनरों को 2018 में जब्त कर लिया था जिसके बाद ये मामला अदालत में गया। इसके बाद अधिकारियों के अनुसार शनिवार को इनमें से 21 कंटेनर श्रीलंका से वापस ब्रिटेन भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका के कस्टम विभाग के प्रवक्ता सुनील जयरत्ने ने बताया कि जो कंटेनर भेजे गए थे वो खतरनाक कूड़े और उसके निष्कासन को लेकर यूरोपीय यूनियन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन था। इंग्लैंड के पर्यावरण विभाग ने कहा कि वे कूड़े के ग़ैर-कानूनी निर्यात के मामले के हल के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम श्रीलंका के अधिकारियों के संपर्क में हैं और हमने उनसे और जानकारी मांगी है ताकि हम आधिकारिक जांच शुरू कर सकें।" इस क्षेत्र के और कई और देशों ने भी विदेशों से आयात हुआ कूड़ा लौटाना शुरू कर दिया है। जनवरी में मलेशिया ने ऐसे ही अवैध प्लास्टिक कूड़े के 42 कंटेनर ब्रिटेन को वापस लौटा दिए थे।