फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Prison minister resigns over threats to kill Tamil prisoners

श्रीलंका: तमिल कैदियों की जान से मारने की धमकी पर जेल मंत्री का इस्तीफा

Thu, 16 Sep 2021 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Sep 2021 01:30 AM IST
सार

कोलंबो गजट की खबर के मुताबिक, रतवत्ते ने 12 सितंबर को अनुराधापुर जेल का कथित तौर पर दौरा किया था और दो कैदियों को घुटने के बल बैठने के लिए मजबूर किया था तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Sri Lanka Prison minister resigns over threats to kill Tamil prisoners
कारागार प्रबंधन राज्य मंत्री लोहान रतवत्ते ने दिया इस्तीफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका में तमिल कैदियों को जान से मारने की धमकी देने पर देश के कारागार प्रबंधन राज्य मंत्री लोहान रतवत्ते ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर  इस्तीफा देने के लिए जबरदस्त दबाव था और तमिल नेशनल अलायंस समेत कई दलों ने इस्तीफा देने और मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मंत्री ने देश के उत्तरी मध्य क्षेत्र में अनुराधापुर जेल के दौरे पर तमिल कैदियों को कथित तौर पर यह धमकी दी थी।

विज्ञापन


कोलंबो गजट की खबर के मुताबिक, रतवत्ते ने 12 सितंबर को अनुराधापुर जेल का कथित तौर पर दौरा किया था और दो कैदियों को घुटने के बल बैठने के लिए मजबूर किया था तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने एक ट्वीट में कहा, हम सरकार से मंत्री को कारागार प्रबंधन से तुरंत हटाने और उनकी गिरफ्तारी के साथ उन्हें आरोपित करने तथा कैदियों को जान से मारने की कथित धमकी देने की फौरन जांच की मांग करते हैं।
विज्ञापन


एक अन्य तमिल पार्टी तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट के नेता गलेन पूनाम्बलम ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि मंत्री ने तमिल कैदियों को जान से मारने की धमकी दी थी। देश में नियुक्त संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि हान सिंगर हामदी ने भी इस कथित घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा, सरकार का कर्तव्य कैदियों के अधिकारों का संरक्षण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी का तख्त दिखाने के लिए किया कोलंबो जेल का दौरा
स्थानीय मीडिया में आई खबरों में आरोप लगाया गया है कि उत्तरी मध्य शहर अनुराधापुर रवाना होने से पहले मंत्री ने अपने मित्रों के एक समूह को फांसी का तख्त दिखाने के लिए देर रात कोलंबो में मुख्य जेल का दौरा किया था। खबरों में कहा गया है कि कारावास मंत्री के कार्यालय ने मंत्री की संलिप्तता वाली ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed