{"_id":"668a50255416be9a220172b8","slug":"sri-lanka-president-wickremesinghe-rules-out-another-salary-hike-for-government-employees-this-year-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: सरकारी कर्मचारियों को झटका, इस साल वेतन में नहीं होगी एक और वृद्धि; विक्रमसिंघे ने साफ की स्थिति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
श्रीलंका: सरकारी कर्मचारियों को झटका, इस साल वेतन में नहीं होगी एक और वृद्धि; विक्रमसिंघे ने साफ की स्थिति
Sun, 07 Jul 2024 01:52 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:52 PM IST
सार
विक्रमसिंघे ने अर्थव्यवस्था को लेकर जारी तनाव को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यक्रमों में बढ़े हुए लाभ और भत्ते प्रदान करने से अतिरिक्त धन की कमी हुई है।
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों का इस कोई वेतन नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आगाह किया कि उचित योजना के बिना वेतन को बढ़ाने से राष्ट्रपति और आम चुनावों से पहले सरकार कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
फिर से चुनाव लड़ने की उम्मीद
एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, 75 वर्षीय विक्रमसिंघे राष्ट्रपति पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर जारी तनाव को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यक्रमों में बढ़े हुए लाभ और भत्ते प्रदान करने से अतिरिक्त धन की कमी हुई है।
विज्ञापन
अश्वसुमा कार्यक्रम पर बात की
विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में 10,000 रुपये की वेतन वृद्धि और अश्वसुमा कार्यक्रम के तहत लागू किए गए अतिरिक्त लाभों पर प्रकाश डाला। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने राजकोषीय जिम्मेदारी की आवश्यकता पर बल दिया तथा आगाह किया कि उचित योजना के बिना वेतन में और वृद्धि करने से सरकार कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
वेतन वृद्धि का रास्ता साफ हो जाएगा
विक्रमसिंघे ने आगामी चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्थिरता को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वेतन समायोजन की समीक्षा के लिए एक समिति के गठन का एलान किया। रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी सिफारिशों को 2025 के बजट में शामिल किया जाएगा, जिससे अगले साल संभावित वेतन वृद्धि का रास्ता साफ हो जाएगा।
कई लोगों को लाभ मिलेगा
राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन के दृष्टिकोण से कई लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व को दोहराया और कहा कि अन्य पार्टियां आर्थिक स्थिरता को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता नहीं दे सकती हैं।
बता दें, अगला राष्ट्रपति चुनाव सितंबर के मध्य और अक्तूबर के मध्य के बीच होना है।