फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Parliament condemns the mob lynched of a SriLankan citizen in pakistan expressed hope for action

शर्मिंदगी: मजहब के नाम पर श्रीलंकाई नागरिक की हत्या को लेकर घिरा पाकिस्तान, श्रीलंका संसद ने की निंदा

Sun, 05 Dec 2021 05:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 05:59 AM IST
सार

शुक्रवार देर शाम पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक राव सरदार अली खान ने बताया कि वीडियो फुटेज के जरिये 100 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Sri Lanka Parliament condemns the mob lynched of a SriLankan citizen in pakistan expressed hope for action
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका की संसद ने मजहबी उन्माद में भीड़ द्वारा पाकिस्तान के सियालकोट में हुई श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदान की हत्या की निंदा की है। वहीं, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दोषियों को सजा दिलाने के अपने वादे पर खरे उतरेंगे और पाकिस्तान में मौजूद अन्य श्रीलंकाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम घटना के बाद इमरान खान ने ट्वीट में लिखा “सियालकोट में श्रीलंकाई मैनेजर को जिंदा जलाना पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन है। मैं खुद जांच की निगरानी कर रहा हूं, सभी दोषियों को पूरी गंभीरता से दंडित किया जाएगा। गिरफ्तारियां की जा रही हैं।”
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार देर शाम पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक राव सरदार अली खान ने बताया कि वीडियो फुटेज के जरिये 100 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित तमाम मानवाधिकार संगठनों ने मजहबी उन्माद में की गई हत्या को लेकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान में ईशनिंदा जैसे कानूनों को खत्म करने की तात्कालिकता को रेखांकित करती है, जिसके कारण अल्पसंख्यकों का जीवन हमेशा जोखिम में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मिंदगी में डूबा है सोशल मीडिया

  • ट्विटर पर डॉक्टर जावेद इकबाल लिखते हैं-सियालकोट में श्रीलंकाई भाई के साथ जो हुआ, उससे एक पाकिस्तानी के तौर पर मैं बेहद शर्मिंदा हूं।
  • पाकिस्तनी पत्रकार अनस मलिक ने टि्वटर पर लिखा- सियालकोट में जो कुछ हुआ, उससे पता चलता है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथ और असहिष्णुता किस हद तक फैल गई है, सभी का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।

आतंकी समूह के समर्थकों ने की हत्या
तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पाकिस्तान के पोस्टर फाड़ने की घटना के बाद श्रीलंकाई मैनेजर की हत्या हुई। टीएलपी प्रतिबंधित कट्टरपंथी आतंकी संगठन रहा है, इमरान सरकार ने हाल ही में इससे  प्रतिबंध हटाया है।

प्रियंता दियावदान पर चरमपंथी भीड़ के क्रूर हमले से स्तब्ध हूं। श्रीलंका के लोगों को उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान  सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed