फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: Mrs. World Caroline Jury snatches crown from winner Sundari Pushpika de Silva

श्रीलंका: मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी ने विजेता सुंदरी पुष्पिका डि सिल्वा से छीना ताज

Fri, 09 Apr 2021 06:37 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 09 Apr 2021 06:37 AM IST
सार

  • कैरोलिन ने दावा किया कि तलाकशुदा होने के कारण पुष्पिका इस ताज की हकदार नहीं हैं 
  • छीना-झपटी से पुष्पिका को सिर में चोट आई और वे रोने लगीं

विज्ञापन
Sri Lanka: Mrs. World Caroline Jury snatches crown from winner Sundari Pushpika de Silva
मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी विजेता सुंदरी पुष्पिका डि सिल्वा से ताज छीनती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलंबो में रविवार को मिसेज श्रीलंका सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता पुष्पिका डि सिल्वा के सिर से ताज छीनतीं मौजूदा मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी। कैरोलिन ने दावा किया कि तलाकशुदा होने के कारण पुष्पिका इस ताज की हकदार नहीं हैं। छीना-झपटी से पुष्पिका को सिर में चोट आई और वे रोने लगीं। इससे स्पर्धा में बवाल मच गया।

विज्ञापन


सिर में लगी चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। हालांकि अब उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। हमले और चोट पहुंचाने पर कैरोलिन को गिरफ्तार भी किया गया। उन्हें जमानत भी दे दी गई। आयोजकों ने पुष्पिका को ताज लौटा दिया। मिसेज वर्ल्ड इंक ने भी कैरोलिन के व्यवहार को खेदजनक बताया है। पुष्पिका 2011 में मिस श्रीलंका भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed