{"_id":"63d98353fb51730c373276c1","slug":"sri-lanka-high-commissioner-met-external-affairs-minister-s-jaishankar-to-review-bilateral-relations-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जयशंकर से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Delhi: जयशंकर से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा
Wed, 01 Feb 2023 02:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 02:38 AM IST
सार
जयशंकर की कोलंबो यात्रा इस पर केंद्रित थी कि एक जिम्मेदार और बड़ा पड़ोसी होने के नाते भारत श्रीलंका की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए और क्या कर सकता है।
विज्ञापन
एस जयशंकर
- फोटो : Twitter@ S Jaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोड़ा ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। यह मुलाकात जयशंकर के हालिया कोलंबो यात्रा के बाद हुई है, जिसमें विदेश मंत्री ने वित्तीय संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश के साथ एकजुटता व्यक्त की थी।
मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरोगोड़ा के साथ सार्थक बैठक हुई। श्रीलंका के अपने हालिया दौरे की समीक्षा की और आपसी समझ को आगे बढ़ाया। जयशंकर की कोलंबो यात्रा इस पर केंद्रित थी कि एक जिम्मेदार और बड़ा पड़ोसी होने के नाते भारत श्रीलंका की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए और क्या कर सकता है।
यूएई के राजदूत ने जयशंकर से मिलकर की द्विपक्षीय चर्चा
भारत स्थित संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासेर अलशाली ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दे पर चर्चा हुई। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, यूएई के राजदूत से मिलकर खुशी हुई। हम भारत और यूएई के रिश्तों को और मजबूती देने के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए पिछले साल फरवरी में व्यापक आर्थिक साझेदारी करार हुआ था।