फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka heavy Rain many killed and thousands of People homeless News update in hindi

Sri Lanka: श्रीलंका में भारी बारिश से 15 मौते, पांच हजार परिवार और 19000 लोग बेघर, कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

Sun, 02 Jun 2024 07:31 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2024 07:31 PM IST
सार

मूसलाधार बारिश के कारण अचानक कई शहरों में बाढ़ आ गई। साथ ही वहां, कई पेड़ उखड़ गए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। यहां कई क्षेत्रों में बिजली भी गिरी और भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण 25 प्रशासनिक जिलों में से 20 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka heavy Rain many killed and thousands of People homeless News update in hindi
भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका में भारी बारिश का दौर जारी है। श्रीलंका में भारी बारिश के कारण सप्ताहांत में करीब 15 लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण पांच हजार से अधिक परिवार और 19 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया कि राजधानी कोलंबो सहित सात जिलों में लोगों की मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मूसलाधार बारिश के कारण अचानक कई शहरों में बाढ़ आ गई। साथ ही वहां, कई पेड़ उखड़ गए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। यहां कई क्षेत्रों में बिजली भी गिरी और भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण 25 प्रशासनिक जिलों में से 20 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 4000 से अधिक घरों को आंशिक क्षति हुई है। जबकि 28 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। 

विज्ञापन

श्रीलंकाई सेना ने बचाव अभियान के लिए नावों से लैस सात टीमों को तैनात किया है। वायुसेना ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तीन हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाय पर रखा है। आगे और बारिश और बाढ़ की आशंका के चलते शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को पूरे देश के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। एहतियात के तौर पर बिजली और ऊर्जा मंत्रालय ने कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रोक दी है। नेशनल बिल्डिंग रिसर्च सेंटर ने चार जिलों में भूस्खलन के लिए रेड नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed