फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Government says possibility of holding provincial council elections soon

श्रीलंका : सरकार ने प्रांतीय परिषद के चुनाव जल्द कराने की संभावना को किया खारिज

Tue, 12 Oct 2021 12:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 12:37 AM IST
सार

श्रीलंका सरकार देश में प्रांतीय चुनाव 2017 से स्थगित हैं क्योंकि तत्कालीन यूनाइटेड नेशनल पार्टी की सरकार प्रक्रिया में सुधार करना चाहती थी। 2017 के कानून में संशोधन आवश्यक होगा क्योंकि 2018 में संसद ने परिसीमन रिपोर्ट अस्वीकार कर दी थी।

विज्ञापन
Sri Lanka Government says possibility of holding provincial council elections soon
Sri Lanka Flag

विस्तार

श्रीलंका सरकार ने कहा है कि देश के सभी नौ प्रांतों में काफी समय से लंबित प्रांतीय परिषद के चुनाव तभी कराए जा सकेंगे जब 2017 के कानून में संसद द्वारा संशोधन हो जाएगा।

विज्ञापन


श्रीलंकाई मंत्री ने कहा, चुनाव के निर्णय में भारत का कोई दबाव नहीं रहा
पिछले हफ्ते प्रांतीय चुनाव का मुद्दा तब उठा था जब भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने अपने दौरे में इस विषय का जिक्र किया। इस पर श्रीलंका ने कहा है कि वह चुनाव का निर्णय भारतीय दबाव में नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि भारत सभी नौ प्रांतों में जल्द चुनाव की वकालत कर रहा है। देश में प्रांतीय चुनाव 2017 से स्थगित हैं क्योंकि तत्कालीन यूनाइटेड नेशनल पार्टी की सरकार प्रक्रिया में सुधार करना चाहती थी। 2017 के कानून में संशोधन आवश्यक होगा क्योंकि 2018 में संसद ने परिसीमन रिपोर्ट अस्वीकार कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिल अल्पसंख्यक दलों ने कहा था कि सरकार इस मुद्दे पर पुनर्विचार भारत के दबाव में कर रही है। इसके जवाब में विदेश मंत्री जी. एल. पीरिस ने कहा, भारत की ओर से कोई दबाव नहीं था। प्रांतीय परिषद के चुनाव कराए जाएंगे लेकिन इसका फैसला भारत के दबाव में नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed