फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sri lanka government says foreign firms continue facilitate visa services at colombo airport news updates

Ceasefire Deal: गाजा से सैनिकों को वापस बुलाने से इस्राइल का इनकार, नेतन्याहू बोले- इसे स्वीकार नहीं करेंगे

Mon, 06 May 2024 12:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 May 2024 12:34 AM IST
सार

नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल हमास की इस मांग को कभी नहीं मानेगा और यह आत्मसमर्पण होगा और हम जब तक अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमास की मांगे एक और संघर्ष को जन्म देंगी।

विज्ञापन
sri lanka government says foreign firms continue facilitate visa services at colombo airport news updates
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम कराने की कोशिशें चल रही हैं। युद्धविराम की बातचीत के बीच इस्राइल ने साफ कर दिया है कि उसका अपने सैनिकों को गाजा से वापस बुलाने का कोई इरादा नहीं है। इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 'इस्राइल इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम ऐसी किसी स्थिति को स्वीकार नहीं करेंगे, जिसमें हमास के लड़ाके अपने बंकरों से बाहर निकलें और फिर से गाजा पर अपना नियंत्रण कर लें।'
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल हमास की इस मांग को कभी नहीं मानेगा और यह आत्मसमर्पण होगा और हम जब तक अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमास की मांगे एक और संघर्ष को जन्म देंगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस्राइल बातचीत के लिए तैयार है। इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम की बातचीत के लिए अमेरिका, कतर, मिस्त्र के प्रतिनिधि काहिरा में मौजूद हैं। हमास के प्रतिनिधि भी बातचीत के लिए काहिरा में हैं। गौरतलब है कि इस्राइल का यह बयान हमास के नेता इस्माइल हानिया के उस बयान के बाद आया है, जिसमें हानिया ने दावा किया कि युद्धविराम के तहत इस्राइल की सेना गाजा से वापस चली जाएगी और फलस्तीनी कैदियों के बदले बंधकों को रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन

इस्राइली सरकार ने अल जजीरा चैनल पर लगाया प्रतिबंध, रोका प्रसारण

इस्राइल की सरकार ने कतर के चैनल अल जजीरा के प्रसारण पर रोक लगा दी है और चैनल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कैबिनेट ने अल जजीरा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिसके बाद इस्राइल के सभी केबल ऑपरेटर्स ने अल जजीरा चैनल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। 

जापानी विदेश मंत्री ने नेपाली विदेश मंत्री से की मुलाकात

जापानी विदेश मंत्री कामिकावा योको ने रविवार को नेपाल के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ से मुलाकात की और द्विपक्षीय और पारस्परिक हितों के मुद्दों पर चर्चा की। कामिकावा श्रेष्ठ के निमंत्रण पर जापान के विदेश मंत्री रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचीं। पद संभालने के बाद उनकी नेपाल की यह पहली यात्रा है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय में बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने नेपाल और जापान के बीच संबंधों और सहयोग को मजबूत करने से संबंधित मामलों पर चर्चा की। जापानी विदेश मंत्री राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से भी मुलाकात करेंगी। काठमांडू में जापानी दूतावास ने पिछले हफ्ते उम्मीद जताई थी कि विदेश मंत्री की यात्रा जापान और नेपाल के बीच साल 2026 में दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ तक मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगी।
 
विज्ञापन

पाकिस्तान के रावलपिंडी में मुठभेड़ में टीटीपी के 2 आतंकवादी मारे गए
पंजाब प्रांत में एक पुलिस अधिकारी की हत्या में कथित रूप से शामिल दो वांछित पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों को रावलपिंडी में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गोली मार दी। पंजाब पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने बताया कि शनिवार को लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर रावलपिंडी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादी कुछ दिन पहले रावलपिंडी में एक डॉल्फिन पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल थे।


 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चार आतंकी ढेर
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा-सिबी रोड पर शनिवार रात एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी करने वाले चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। बलूचिस्तान के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि पुलिस वाहन पर गोलीबारी करने के बाद चार आतंकवादियों को ढूंढ गया और मार गिराया गया।








 

केन्या में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 228

केन्या में भारी बारिश व बाढ़ से मरने वालों की संख्या 228 हो गई है। गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि हाल के हफ्तों में देश में मूसलाधार बारिश के कारण बड़े स्तर पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। आने वाले दिनों में हालात और भी बदतर हो सकते हैं। मंत्रालय ने कहा, निचले, तटवती, शहरी क्षेत्रों में और बाढ़ आने की आशंका है, जबकि ढलान वाले क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। बाढ़ ने पूर्वी अफ्रीकी देश के घरों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है। मंत्रालय ने कहा, प्रतिकूल मौसम के चलते कम से कम 164 लोग घायल हुए, जबकि 2,12,630 लोग विस्थापित हुए।

कोलंबो एयरपोर्ट में वीजा सेवाओं का परिचालन जारी रखेंगी विदेशी कंपनियां

श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वीजा सेवाओं की सुविधा देने वाली विदेशी कंपनियां अपना परिचालन जारी रखेंगी। दरअसल बीते बुधवार को खराब वीजा सेवाओं के चलते पर्यटकों ने हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद श्रीलंका के आव्रजन विभाग ने एयरपोर्ट के वीजा काउंटर्स को अपने कब्जे में ले लिया था। 

श्रीलंका के आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीबीएस टेक्नोलॉजी सर्विसेज और आईवीएस ग्लोबल एफजेडसीओ, वीएफएस वीएफ वर्ल्डवाइड होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ मिलकर कोलंबो एयरपोर्ट पर वीजा सेवाएं संभाल रही हैं और वे आगे भी अपना परिचालन जारी रखेंगी। पहले ऐसे आरोप लगे थे कि एयरपोर्ट पर वीजा सेवाओं का परिचालन करने वाली कंपनियां भारतीय हैं, लेकिन श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने साफ किया है कि ये कंपनियां भारतीय नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed